Friday, July 3, 2020

कोतवाली सदर क्षेत्र में गुण्डा राज

अख़लाक़ अहमद खान
लखीमपुर खीरी। नगर में कानून व्यवस्था यवस्था चौपट, शरेसाम अपराधी बेलगाम हो जाते हैं।बीती देर साँय कोतवाली सदर लखीमपुर से संबद्ध  पुलिस चौकी एलआरपी  के निकट माडल साप के समक्ष दो शराबी गुटों में पहले तू तू मैं मैं बाद में मार पीट और फिर तमंचों से दना दन गोली काण्ड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। फिर क्या था पूरे क्षेत्र की दुकाने बंद हो गयीं।और भगदड़ मंच गयी एल आर पी चौकी के निकट काण्ड में पुलिस हीला हवाली के बाद पहुंची पुलिस ने नशे में धुत आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने गिरिफ्तार कर लिया। जिसमें सोनू यादव के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के सम्बंध में बताते हैं कि कोतवाली सदर लखीमपुर क्षेत्र के इकबाल व फुरकान वर्चस्व की लडाई में आपस में भिड गये थे। पकड़े गये युवकों से पूंछ तांछ जारी हैं। बताते हैं कोतवाली में बैठने वाले दलाल पकड़े गये लोगों से लेन देन कर भरोसा दिला रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...