Showing posts with label Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Entertainment. Show all posts

Friday, July 30, 2021

युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है वेब सीरीज 'पंक्चर बॉय'


शिवम पाण्डेय 

सीमित संसाधनों के बीच लखनऊ के युवा कलाकार पंचर बॉय वेब सीरीज को लेकर इन दिनों छाए हुए हैं,जोकि अपेक्स प्राइम पर 20 जुलाई 2021 को रिलीज़ हुई।

OTT Platform अपेक्स प्राइम पर हो रहा है ब्राडकास्ट 


दो कलाकारों शिवम और नागपाल के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें दोनों ही एक ऐसा कमरा तलाश कर रहे हैं जहां वह खुलकर अपनी जिंदगी के मज़े ले सकें और अय्याशी कर सकें, फटी हुई पतंग कभी नहीं उड़ सकती हवा चाहे कैसी भी चले जैसे संदेश भी दे रही है यह वेब सीरीज. 

 लाजवाब किरदार निभा रहे लोकल बॉय 


पंचर बॉय का निर्देशन रजनीश मीरा ने किया और इसका संगीत बिओम जोकि भातखंडे से संगीत में मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं, ने किया। वेब सीरीज का सॉन्ग कमरे कमरे ख़ाक छानता लोगों में खासा असर छोड़ता दिख रहा है और लोगों को यह खूब पसंद भी आ रहा है।

 जल्द ही लांच होगी अगली वेब सीरीज "तमाशबीन"

एक बातचीत के दौरान रजनीश मीरा और बिओम ने बताया की अब वह एक एसिड अटैक सर्वाइवल, तमाशबीन (वेब सीरीज) पर काम कर रहे हैं उन्होंने बताया कि इस विषय पर अभी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिससे कि समाज में यह पता चल सके कि लोगों को क्या करना है , और ऐसे विषय पर अभी कोई वेब सीरीज या कोई भी कहानी नहीं आई है।


Saturday, January 19, 2019

हॉट अंदाज में अर्जुन संग डिनर करने पहुंची मलाइका

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। बीती रात एक बार फिर मलाइका और अर्जुन डिनर करने पहुंचे। इस दौरान मलाइका पोलका ड्रेस और हाई हील्स में बेहद हॉट अंदाज में दिखीं। उन्होंने कातिलाना अदाओं से कहर ढाया। वहीं इस मौके पर अर्जुन श्पानीपतश् के गेटअप में दिखाई दिए। जहां हर बार की तरह अर्जुन ने कैमरों को इग्नोर किया, वहीं मलाइका ने गर्लगैंग करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ मीडिया कैमरा को देख जमकर पोज दिए।
दोनों न तो अफेयर का खंडन करते हैं और न ही स्वीकार करते हैं। लेकिन इशारों ही इशारों में ये बात साफ कर चुके हैं कि वो प्यार में है और सिंगल नहीं है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक शादी के लिए दोनो ने नए आशियाने की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि जहां दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, का रिश्ता इनके घरवालों को रास नहीं आ रहा है। हालांकि फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि दोनों कब अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हैं। 

Wednesday, January 16, 2019

कातिल नर्स बनी ऋचा चड्ढा, इंजेक्शन पकड़ कर कहा- मर्द को होगा दर्द


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म शकीला का एक और नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में ऋचा नर्स बनी हुईं हैं और उन्होंने हाथ में इंजेक्शन पकड़ा है वहीं, उनके पीछे एक मरीज लेटे हुए नजर आ रहा है। वहीं पोस्टर पर लिखा है-मर्द को होगा दर्द रखा गया है जिसमें ऋचा का काफी फनी अंदाज नजर आ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी इसके कई पोस्टर सामने आ चुके है। ऋचा ने खुद इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते उन्होंने लिखा हमने  शकीला के लिए एक मजेदार कैलेंडर बनाया है जो 17 जनवरी को लॉन्च होगा। बता दें कि फिल्म शकीला साउथ की एडल्ट एक्ट्रेस के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसे इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसी एक्ट्रेस की स्क्रीन इमेज से परे वास्तविक जीवन को दर्शाएगी, जिन्होंने 90 के दशक के अंत में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मानदंडों को चुनौती दी।

Friday, January 11, 2019

मनमोहन सिंह नहीं, बल्कि संजय बारू की फिल्म ज्यादा लगती है द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विवादों में घिरने के बाद आखिरकार ये फिल्म रिलीज हो ही गई है। ये फिल्म संजय बारु की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बनी है जो 2004 से 2008 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे। पद छोडऩे के बाद उन्होंने यह किताब लिखी। किताब में उन्होंने बताया है कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री तो थे लेकिन सारे फैसले कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी लेती थीं। संजय बारु के मुताबिक, मनमोहन सिंह बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन उनके आड़े पार्टी आ रही थी। अब फिल्म 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज हुई है। इस फिल्म में जहां पीएम के किरदार में अनुपम केर है, वहीं संजय बारु के रोल में अक्षय खन्ना हैं।

कहानी 

ये फिल्म मनमोहन सिंह से ज्यादा संजय बारु के बारे में है। इस फिल्म के हीरो तो संजय बारु हैं। इसे देखकर लगता है कि संजय बारु को इस बात से परेशानी कम थी कि सोनिया गांधी बड़े फैसले लेती हैं, बल्कि बारु की मंशा ये थी कि उनके हिसाब से पीएमओ चले। जिन्हें राजनीति में दिलचस्पी नहीं है उन्हें ये फिल्म बिल्कुल समझ नहीं आएगी। किताब के पन्नों की तरह ही फिल्म फटाफट चलती है। कब कौन सा चौप्टर खत्म होकर दूसरा शुरु हो गया ये आम दर्शकों के लिए समझना मुश्किल होगा। फिल्म यूपीए सरकार की पूरे एक दशक की राजनीतिक उठापटक को दिखाती है। यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान की शुरुआती बड़ी घटनाओं को जल्दबाजी में दिखाया गया है। 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद छोडऩे से फिल्म शुरु होती है। इसके बाद संजय बारु की पीएमओ में एंट्री, एनएसी का गठन, न्यूक्लियर डील, राहुल गांधी का ऑर्डिनेंस फाडऩा और आखिर में 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपीए को मिली हार तक की झलक बहुत ही नाटकीय ढ़ंग से दिखाई गई है।

डायरेक्शन

फिल्म के डायरेक्टर विजय रत्नाकर ने कहा था कि ये फिल्म ये पॉलिटिकल नहीं बल्कि ह्यूमरस फिल्म है। उन्हें बिल्कुल ये समझने की जरुरत है कि मजाक और ह्यूमर में क्या फर्क है।

एक्टिंग

मनमोहन सिंह के रोल में अनुपम खेर कई बार खटकते हैं। उनकी चाल, ढाल और आवाज बहुत ज्यादा बनावटी लगती है। उनके लिए ये चुनौतीपूर्ण भी था क्योंकि मनमोहन सिंह के हाव भाव को लोगों ने देखा है। उन्हें कॉपी करने की वजह से ही अनुपम खेर एक्टिंग के मामले अक्षय खन्ना के सामने दब जाते हैं। अक्षय खन्ना के पास संजय बारु के रोल को अपने हिसाब से निभाने का पूरा मौका था और उन्होंने अपना दमखम दिखा दिया है। ये फिल्म उन्हीं के कंधों पर टिकी है। मेकर्स पर कई सवाल इस वजह से भी उठते हैं क्योंकि मनमोहन सिंह के कैरेक्टर को मजाकिया भी बनाया गया है। कहीं-कहीं दर्शकों को हंसाने के लिए कार्टून में इस्तेमाल होने वाले म्यूजिक का भी उपयोग किया गया है। उनके हिस्से डायलॉग्स ऐसे है जो फिल्म के हल्केपन को बयां करते हैं। उनके डायलॉग्स कुछ ऐसे हैं, मैं दूध पीता बच्चा नहीं हूं, सिर्फ फैक्ट बताइए..., शेर भी कभी दांत साफ करता है क्या... इत्यादि। बाकी एक्टर्स की बात करें तो सोनिया गांधी की भूमिका में सुजैन बर्नेट अपने कैरेक्टर में फिट लगती हैं। उनका बोलने का लहजा भी काफी कन्विंसिंग लगता है। वहीं राहुल की भूमिका में अर्जुन माथुर बस उतने ही दिखे हैं जितना आपने ट्रेलर में देखा होगा। अहाना कुमरा को प्रियंका गांधी का रोल तो मिला है लेकिन फिल्म में स्पेस नहीं मिला। फिल्म के आखिर में मनमोहन सिंह कहते है कि उन्हें इतिहास मीडिया की हेडलाइन्स से नहीं बल्कि उनके कामों से याद रखेगा..। फिल्म देखने के बाद भी यही उम्मीद की जा सकती है कि लोग फिल्म देखकर उनकी छवि अपने दिमाग में ना बनाएं। साथ ही अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग के लिए भी आप इसे देख सकते हैं।

Thursday, January 10, 2019

मनीषा कोइराला ने ऐसे दी कैंसर को मात, हील्ड के जरिए बयां किया दर्द

बॉलीवुड में एक्टिंग से धमाल मचाने वाली फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कैंसर के ऊपर एख किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने अपना दर्द सांझा किया है। मनीषा ने कहा कि अपनी किताब हील्ड लिखते समय अपने कैंसर के दौर को फिर से याद करना एक कष्टप्रद अनुभव था। इस किताब में अभिनेत्री ने कैंसर से लडने के अपने अनुभव को साझा किया है। अभिनेत्री को 2012 में गर्भाशय कैंसर का पता चला था जिस पर वह जीत हासिल कर चुकी हैं। वह 2013 से कैंसर-मुक्त हैं। मनीषा कोइराला की किताब ''हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ'' का लोकार्पण हुआ। मनीषा ने बताया, ''किताब के लिए कैंसर के दौर को फिर से याद करना वास्तव में काफी कष्टप्रद रहा। विस्तार से सब कुछ याद रखने के लिए फिर से उस दौर में जाना पड़ा और उसे अनुभव करना पड़ा, जो वास्तव में दर्दनाक था। "उन्होंने बताया, ''मैंने कई बार तो किताब लिखना ही बंद कर दिया था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं इसे पूरा नहीं कर पाऊंगी। मैं अकसर सोचती थी कि यह एक गलत विचार है कि मुझे लिखने का प्रयास नहीं करना चाहिए। "
बता दें कि फिल्म उद्योग से मनीषा के कई दोस्तों ने उन्हें समर्थन दिया। उनमें रेखा, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, भाग्यश्री, महेश भट्ट, इम्तियाज अली और दिया मिर्जा जैसी हस्तियाँ शामिल हैं। पुस्तक का सह-लेखन नीलम कुमार ने किया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने पुस्तक को प्रकाशित किया है। मनीषा ने कहा कि वह दुनिया को अपनी कहानी बताना चाहती थी ताकि इससे कैंसर से जूझ रहे लोगों को प्रेरणा व सहयोग मिल सके।

Wednesday, January 9, 2019

सिंबा और पद्मावत की सक्सेस के बाद बड़े रणवीर के नखरे, बढ़ाई अपनी फीस


 बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा लगातार जबरदस्त कमाई का करती हुई दिखाई दे रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 6 करोड़ से अधिक की कमाई कर दी। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की सक्सेस के बाद रणवीर सफलता की सीढिय़ां चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसेक बाद उन्होंने अपनाी फीस बढ़ा दी है। रणवीर बॉलीवुड में तेजी से आगे बढऩे वाले यंग स्टार हैस नई पीढ़ी के लोग उनके स्टाइल और उनके अभिनय को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म गली बॉय में नजर आने वाले हैं। इस फिस्म में वह आलिया भट्ट और कल्की कोएच्लिन के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखाईं देंगे।

डायरेक्टर ने किया खुलासा, आखिर क्यों पीएम मोदी के किरदार के लिए विवेक को चुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ हैं। फिल्म में मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसका टैगलाइन है: देशभक्ति ही मेरी शक्ति है। अब हाल ही में जूम टीवी से खास बातचीत में फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार और प्रड्यूसर संदीप सिंह ने फिल्म के बारे में कई दिलचस्प बाते बताई हैं। संदीप ने खुलासा किया उन्होंने क्यों इस रोल के लिए विवेक ओबेरॉय को ही चुना। फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का फैसला होने के बाद उसमें लोगों और कॉन्टेंट को जोड़ने में तीन साल लग गए। उन्होंने बताया कि जब इसके लिए विवेक ओबेरॉय से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कर दिया। संदीप ने कहा, मै उनके जैसा एक्टर ही चाहता था। यह पूछे जाने पर कि क्या विवेक को कास्ट करने की कोई खास वजह थी, संदीप ने बताया, मुझे लगता है कि वह समर्पित एक्टर हैं। उनमें जुनून है। मुझे एक ऐसा एक्टर चाहिए था, जिसके पास अनुभव हो। वह इंडस्ट्री में 18 साल से हैं। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं। सिंह ने कहा, मुझे ऐसा एक्टर चाहिए था जो मुझे दो साल दे सके। कौन सा एक्टर 7 घंटे बैठकर मेकअप करेगा और सिर्फ पोस्टर के लिए 15 लुक टेस्ट देगा? मुझे नहीं लगता कि आज के समय हर कोई पैसा चाहता है, लेकिन विवेक ने फिल्म को बहुत कुछ दिया है। यह बड़ी बात है कि कोई एक फिल्म को 800 दिन दे। हालांकि, मेकर्स ने पोस्टर के अलावा अभी फिल्म के बारे में कोई डीटेल शेयर नहीं की है।

गांव की खटिया पर सोए बॉलीवुड के महानायक और की बैल गाड़ी की सवारी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म झुंड की शूटिंग में बिजी हैं, जोकि नागपुर में शुरू हो गई है। हाल ही में अब अमिताभ ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में अमिताभ एक गांवो में नजर आ रहे है। कुछ तस्वीरों में वह बस में बैठे हैं तो कुछ में वो बैलगाड़ी में सैर का मजा ले रहे हैं। गाँव की खटिया पर अमिताभ सोए हुए दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बड़े दिनों के बाद गाँव की खटिया का आनंद लूटा और बैल गाड़ी की सवारी का। वहीं और दो तस्वीरें शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा उन्होंने मुझे पूछा कि आपने आखिरी बार कब बस में सवारी की थी। मैंने कहा, इसी दोपहर। लेकिन कॉलेज के उन दिनों को याद करना जब बस व ट्राम से जॉब के लिए सफर करते थे, अच्छा है। फिल्म झुंड की शूटिंग को लेकर अमिताभ बच्चन काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म 'झुंड' में अमिताभ एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे जो गली-मोहल्ले के लड़कों की जुटा कर उनकी एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को अभी नहीं बताया जा रहा है लेकिन खबर है कि वो अब तक का सबसे अलग रोल करने जा रहे हैं,ये झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों को फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित करने वाले विजय बरसे की कहानी पर आधारित है 1 बच्चन यही किरदार बड़े पर्दे पर उतारेंगे। झुंड को नागार्जुन मंजुले ने डायरेक्ट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वह ब्रह्रास्त्र में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है। ब्रह्रास्त्र को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...