Tuesday, September 15, 2020

जवान बेटे का शव लेकर आए पिता को पोस्टमार्टम हाउस पर कथित दो पत्रकारों ने ठगा

डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में कोरोना‌ महामारी ने  मध्यम वर्ग व व्यापारियों तथा मजदूरों की कमर तोड़ कर रख दी है।कारण वस ‌बेईमानी ठगी‌ लूट खसोट का दौर शुरू हो गया है। विगत दिनों कोतवाली गोला के ग्राम बतेरा निवासी दलित जयराम अपने जवान बेटे १८ वर्षीय आकाश का शव पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस पर लाया था। तभी दो ठग जो अपने आप को पत्रकार बता रहे थे। आ गये और जयराम से कहा, कि तुम्हारे बेटे की चीड़ फाड़ कम कराके ,रिपोर्ट अच्छी बनवाकर, किशोरी लाल जिसने तुम्हारे बेटे  ‌आकाश को आत्म हत्या के लिए मजबूर किया था,को जेल भिजवा देंगे। इसके लिए तुम को छः हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। जयराम के गिड़ गिड़ाने पर जयराम‌ व उसके ‌साथिओं ने किसी तरह इकठ्ठा कर के तीन हजार रुपए दिए। दोनों कथित पत्रकारों ने अपने टेलीफोन नंबर ९४५०२००९२४,९४१५७३८२५४, देकर रफूचक्कर हो गये।जब  की घंटों तक दोनों कथित पत्रकार नहीं आये।तब‌ पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर्मचारियों से‌सिकायत की और जयराम ने कोतवाली सदर से सम्बद्ध जेल पुलिस चौकी पर कथित पत्रकारों की लिखित सिकायत करके न्याय की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...