डॉक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार विगत 24 घंटे में जनपद की कोतवाली
पलिया पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।थाना पलिया पुलिस ने कस्बा पलिया के रेलवे लाइन के पास से 01 अभियुक्त मोहसिन उर्फ गुंजी पुत्र मुजम्मिल खां नि0 नगदे जान IIIrd कस्बा व थाना पलिया को गिरफ्तार किया ।जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर बरामद किया । और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।धारा 306 भादवि0 में वांछित अभियुक्ता शारदा देवी पत्नी दाताराम , रोहिणी पत्नी धीरज नि0 उमरिया थाना फरधान खीरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना फरधान पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र मदन लाल नि0 ग्राम हरसिंहनपुर थाना फरधान को 12 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया । तथा मौके पर 300 लीटर लहन नष्ट किया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में धारा 60(2) आब0 अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की ।
No comments:
Post a Comment
Please share your views