Tuesday, September 15, 2020

दहेज लोभियों ने नव विवाहिता की ले ली जान

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। जनपद में नव विवाहिताओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है। दहेज लोभियों ने २१ वर्षीय मधुबाला को दहेज कम मिलने पर पीट कर अधमरा कर दिया।पति की पिटाई से छुबध मधुबाला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मधुबाला के शव का पंचनामा भर कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताते हैं थाना गोला के ग्राम  न बसलीपुर निवासी प्रश्नजीत का विवाह थाना मैलानी के ग्राम ललून नगर निवासी दीपक मंडल की २१ वर्षीय बेटी मधूमाला के साथ २ मार्च २०२० को हुआ था। अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज में सब कुछ देने के बावजूद प्रश्नजीत सन्तुष्ट नहीं था।आयेदिन दहेज को लेकर झगड़ा होता था। पिछले कुछ दिनों से दहेज को लेकर मारपीट भी होने लगी थी।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...