Saturday, September 12, 2020

खीरी जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी


सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके लिए हर जिले में प्रशिक्षण केंद्र खुलने वाले हैं, जहां भूतपूर्व खेल चैंपियन प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को न सिर्फ निखारेंगे, बल्कि ओलंपिक खेलों में भारत का परचम लहराने के काबिल बनाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने जिला स्तर पर खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिटन, साइकिलिग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिग, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन एवं कुश्ती आदि 14 खेलों की प्रतिभाएं निखारी जाएंगी। ये वो खेल हैं, जो ओलंपिक में खास पहचान रखते हैं। इन खेलों से संबंधित प्रतिभाएं हर जिले में ढूंढकर उन्हें प्रशिक्षित किए जाने के लिए ही खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाने हैं।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...