पुलिस महानिदेशकों की नियुक्ति के संबंध में अपने पिछले साल के आदेश में बदलाव की मांग को लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और केरल सरकार की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया. डीजीपी के चयन एवं नियुक्ति के संबंध में स्थानीय कानूनों के क्रियान्वयन की मांग करते हुए ये पांचों राज्य पिछले साल के आदेश में बदलाव चाहते हैं. शीर्ष अदालत ने कहा कि फैसले में दिशा-निर्देश बहुत अच्छे हैं. जनता के हित में काम करेंगे. नियम के अनुसार यह सूची यूपीएससी देता है. राज्यों ने दलील देते हुए कहा कि पुलिस एक विशेष क्षेत्राधिकार है. इसलिए डीजीपी की नियुक्ति का अधिकार भी राज्य सरकार के पास होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2006 में दिये फैसले में कहा था कि डीजीपी की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा विभाग के तीन वरिष्ठतम अधिकारियों में से किया जायेगा. इन तीनों अधिकारियों में से किसी एक अधिकारी का डीजीपी के पद के लिए चयन संघ लोक सेवा आयोग करेगा. डीजीपी के चयन में सेवा की अवधि, पुलिस बल के शीर्ष के लिए अच्छा रिकॉर्ड और अनुभव को महत्व दिया जायेगा. साथ ही अदालत ने कहा था कि एक बार डीजीपी चुने जाने के बाद चयनित डीजीपी का कार्यकाल न्यूनतम दो वर्ष का होना चाहिए. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन प्रस्तावित नाम कम-से-कम तीन माह पहले संघ लोक सेवा आयोग को भेजना होगा. अदालत ने डीजीपी को हटाने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिये थे. शीर्ष अदालत ने कहा था कि राज्य सरकार अखिल भारतीय सेवाओं (अनुशासन और अपील नियम) के तहत डीजीपी के खिलाफ की गयी किसी भी कार्रवाई के परिणामस्वरूप राज्य सुरक्षा आयोग से परामर्श के बाद डीजीपी को हटा सकती है या फिर अगर अदालत द्वारा आपराधिक अपराध या भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया जाने के बाद डीजीपी को हटाया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2018 के आदेश में अपने निर्देशों के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग को पैनल तैयार करने और राज्यों को सूचित करने का निर्देश दिया था. साथ ही राज्यों को भी एक व्यक्ति को पैनल में तुरंत नियुक्त करने का भी निर्देश दिया था.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके ल...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी । विगत 24 घंटे में ( सायं 5:00 बजे तक) लैब से कुल 454 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमे 16 पॉजिटिव एवं 438 न...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य के लिए जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को ...
-
प्रशासन इच्छुक लाभार्थियों को गौ आश्रय स्थल से उपलब्ध कराए गाय, निराश्रित गाय की सेवा पर मिलेंगे ₹900 प्रति माह डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपु...
-
बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। श्री चित्रगुप्ता कायस्थ सभा (रजि.) लखीमपुर द्वारा आगामी 31 मार्च दिन रविवार को प्रातः दस बजे स्थानीय श्रीकृष्ण...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे ७५ वर्षीय निरवेंदर कुमार मिश्र उर्फ मुन्...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जनपद में नव विवाहिताओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है। दहेज लोभियों ने २१ वर्षीय मधुबाला को दहेज कम मिलन...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में कोरोना महामारी ने मध्यम वर्ग व व्यापारियों तथा मजदूरों की कमर तोड़ कर रख दी...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय लखीमपुर खीरी के अधीन संचालित शिक्...
No comments:
Post a Comment
Please share your views