अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए चीन हवा, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में आधुनिक क्षमताओं के साथ तेजी से एक मजबूत घातक बल का निर्माण कर रहा है। चीन हिंद महासागर और अन्य सागरों में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के लिए पाकिस्तान में ग्वादर सहित अन्य विदेशी बंदरगाहों तक अपना विस्तार कर रहा है। चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता पर अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया में वाणिज्यिक बंदरगाहों तक पहुंच बढ़ाने की चीनी सेना की कोशिशों से भविष्य में बंदरगाहों तक सैन्य साजोसामान मुहैया कराने की आवश्यकता पूरी होगी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू साजोसामान अभियान, आपूत्र्,ि पुनरू पूतर्् िके लिए वाणिज्यिक बंदरगाहों और असैन्य जहाजों का इस्तेमाल करेगी। रिपोर्ट में कोरियाई प्रायद्वीप की पहचान एक ऐसे क्षेत्र के रूप में की गई है जहां अस्थिरता और अनिश्चितता की स्थिति है। साथ ही भारत के साथ लगती चीन की सीमा पर क्षेत्रीय विवादों के संबंध में भी चिंताएं जताई गई है। सीमा विवाद के कारण 2017 में विवादित डोकलाम क्षेत्र में तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हुआ था। पेंटागन ने कहा कि चीन अपना पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत बना रहा है। इस जहाज का प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्रीय रक्षा अभियान में मदद देना होगा। उसने कहा, ''बीजिंग संभवतरू हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए इस जहाज का इस्तेमाल करेगा। इस जहाज का प्रारंभिक परीक्षण मई 2018 में हुआ था और इसके 2019 तक बेड़े में शामिल होने की संभावना है। अमेरिका के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कहा कि चीन के नेताओं ने अपने दीर्घकालिक सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम को महान शक्ति का दर्जा हासिल करने के लिए अनिवार्य माना है। टेलर ने कहा, 'निश्चित तौर पर चीन जमीन, वायु, समुद्र, अंतरिक्ष और सूचना क्षेत्र में क्षमताओं का विस्तार करने के साथ मजबूत घातक बल का निर्माण कर रहा है जिससे वह क्षेत्र में तथा उसके बाहर अपनी धाक जमा सकेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
लखीमपुर के गोबिंद शुगर मिल में हुआ दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। विकास खण्ड ईसानगर क्षेत्र के कस्बा खमरि...
-
जिला पंचायत सभागार में दिव्यांगजन सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में दि...
-
शराब के नशे में धुत मन्दबुद्धि भाई ने अपने सगे भाई को लकड़ी की पट्टी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। थ...
-
What Is Brand Image? Brand image is a term that describes your company's brand perception among both potential customers and loyal c...
-
Why You Need The Inverted Pyramid When You Write The Inverted Pyramid is the style of writing that journalists use when they write. ...
-
मुइज़ सागरी हरदोई(गोपामऊ)। कस्बे के अब्राहम इंटरनेशनल स्कूल में शानिवार की रात में एनुअल फंग्शन का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रकार के स...
-
36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
जन स्वास्थ्य सेवाओं का वादा केवल दिखावा... स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज ही देश के विकास को आगे ...
No comments:
Post a Comment
Please share your views