भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के लग रहे आरोपों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, हमारी गठबंधन सरकार आराम से चल रही है। मै निश्चिंत हूं। हम अपने सभी विधायकों (जनता दल-सेकुलर और कांग्रेस विधायकों) के संपर्क में हैं और हमें उनका समर्थन प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में मौजूद कुछ कांग्रेस विधायक भी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने हालांकि उनके नाम नहीं बताए। सत्तारूढ़ जेडी-एस-कांग्रेस और विपक्षी भाजपा पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही हैं। सिंचाई मंत्री डी.के. शिवकुमार ने इससे पहले कहा था, हमारे तीन विधायक मुंबई में हैं। हमें खरीद-फरोख्त की जानकारी है जोकि भाजपा द्वारा की जा रही है। हमारे विधायकों ने भी इस बाबत भाजपा द्वारा उनसे संपर्क करने के बारे में जानकारी दी है। भाजपा ने वहीं दूसरी तरफ, इन आरोपों से इनकार किया है और अपने विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी रिसॉर्ट में रखा है। इससे पहले मंगलवार को हावेरी जिले के रानेबन्नुर विधानसभा क्षेत्र के कर्नाटक प्रगनावंथा जनता पार्टी (केपीजेपी) के विधायक आर. शंकर और कोलार जिले के मुलबागल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक एच. नागेश ने गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लिया था। कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा था, ष्दो विधायकों के समर्थन वापस ले लेने के बावजूद हमारे पास बहुमत है। इस राजनीतिक उठापटक पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडी-एस प्रमुख एच.डी. देवगौड़ा ने कहा कि गठबंधन सरकार लगातार श्स्थिरश् बनी हुई है। एक नामित सदस्य को मिलाकर राज्य की कुल 225 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 80 विधायक, जेडी-एस के पास 37 विधायक, भाजपा के पास 104 विधायक हैं। निर्दलीय विधायक नागेश और केपीजेपी विधायक शंकर ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है जबकि बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक ने गठबंधन सरकार को अपना समर्थन बरकरार रखा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके ल...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी । विगत 24 घंटे में ( सायं 5:00 बजे तक) लैब से कुल 454 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमे 16 पॉजिटिव एवं 438 न...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य के लिए जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को ...
-
प्रशासन इच्छुक लाभार्थियों को गौ आश्रय स्थल से उपलब्ध कराए गाय, निराश्रित गाय की सेवा पर मिलेंगे ₹900 प्रति माह डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपु...
-
बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। श्री चित्रगुप्ता कायस्थ सभा (रजि.) लखीमपुर द्वारा आगामी 31 मार्च दिन रविवार को प्रातः दस बजे स्थानीय श्रीकृष्ण...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे ७५ वर्षीय निरवेंदर कुमार मिश्र उर्फ मुन्...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जनपद में नव विवाहिताओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है। दहेज लोभियों ने २१ वर्षीय मधुबाला को दहेज कम मिलन...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में कोरोना महामारी ने मध्यम वर्ग व व्यापारियों तथा मजदूरों की कमर तोड़ कर रख दी...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय लखीमपुर खीरी के अधीन संचालित शिक्...
No comments:
Post a Comment
Please share your views