Wednesday, August 5, 2020

लखीमपुर में अपराधियों की पौबारह, बेखौफ हो रही हत्याएं

अखलाक अहमद
लखीमपुर खीरी। समूचे जनपद में हत्याओं का सिलसिला जारी है विगत चौबीस  घंटों में तीन तीन हत्याओं ने पूरे जनपद को दहला दिया है। प्रथम घटना कोतवाली सदर लखीमपुर के अन्तर गत घटी जहां नगर के बीचों-बीच इमली चौराहे पर अपने घर के बाहर टहल रहे उन्नीस वर्षीय वैभव शाह को सत्यम तिवारी ने नजदीक से गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वैभव शाह को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया लखनऊ ले जाते समय हरगांव के निकट हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल सीता पुर ले गय जहां डाक्टरों ने वैभव शाह को मृत्यु घोषित कर दिया बताते हैं घटना से पूर्व सभी दोस्तों ने शराब पार्टी में मौज मस्ती ली थी तभी तू तू मैं मैं के बाद मामला शांत हो गया था कुछ देर बाद ही जब वैभव अपने घर के बाहर टहल रहा था तभी सत्यम तिवारी ने करीब से तमंचे से पेट में गोली मार दी वैभव ने इसी वर्ष डान बास्को से इंटर की परीक्षा पास की थीं कोतवाली सदर पुलिस ने सत्यम तिवारी को हिरासत में ले लिया है दूसरी घंटना कोतवाली धौराहरा के अन्तर्गत ग्राम मिर्जा पुरवा में घटी जंहा नंशे में धुत पच्चीस वर्षीय सनंतोष ने पचपन वरषिय चुन्नू को तमंचे से गोली मार दी चुननू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तीसरी घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम दुबहा
के मजरा भोज पुर में पिता के साथ सो रहा बाराह वरषिय चांद बाबू निकट खेत में जलता हुआ मिला तुरन्त चांद बाबू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई समाचार लिखे जाने के समय तक पुलिस चांद बाबू की हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं सकी थी

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...