Wednesday, September 9, 2020

रिस्तेदारी में पत्नी को छोड़ गया जेल,वापस आने पर पत्नी ने कहा नहीं रहूंगी तेरे साथ,पती का हो गया मर्डर

सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। जनपद की कोतवाली  फूलबेहड़  क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम  श्रीनगर में बीती साँय एक व्यक्ति  को गोली मारकर हत्या कर दी गई । हत्या के पीछे का कारण  पत्नी ही रही। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस  शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।  जिले के आलाधिकरी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।बताते हैं ग्राम  श्रीनगर निवासी 30 वर्षीय माता प्रसाद यादव  पुत्र जमुना प्रसाद यादव बीते तीन वर्ष पूर्व उत्तराखंड में मजदूरी करने गया था। और  करीब दो साल पूर्व वहां से एक महिला को साथ ले आया था। और दोनों पति-पत्नी के रुप में रहने लगे। इसी बिच 

लगभग 20 दिन पहले माता प्रसाद को पुलिस ने आर्म्स एक्ट में जेल भेजा दिया था। जेल जाने से पहले माता प्रसाद ने उक्त तथाकथित पत्नी को गांव के ही रिश्तेदार लल्लू के जिम्मे देख रेख करने को कहकर गया था।  दो दिन जब जेल से छूट कर माता परसाद आया और लल्लू राम के घर पहुंच कर पत्नी को घर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। जिस बात को लेकर दोनो पक्षों में वाद विवाद हुआ ।पंचायत हुयी लेकिन पत्नी माता प्रसाद के साथ जाने से मना करती रही।मामला कोतवाली  फूलबेंहड़ पहुंचा मगर नतीजा शुन्य ही रहा। विगत कल इसी को बात को लेकर गांव में  पंचायत हुई जिसमें बात नहीं बनी। देर शाम माता प्रसाद ने फिर उक्त महिला को  लेने रिश्तेदार के घर पहुंचा लेकिन झगड़ा हो गया । लल्लू आदि ने गोली बारी करनी सुरु कर दी।माता प्रसाद के सीने में गोली लगी।  वह वहीं ढेर हो गया जबकि श्रीधार घायल हो गया।

यह देख आरोपी मौके से फरार हो गये । हत्या की सूचना पर सीओ धौरहरा फूलबेहड़ थाना प्रभारी  सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा । पुलिस सभी आरोपियों को गिरिफ्तार करके जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...