Wednesday, August 5, 2020

ताक पर जनपद की कानून व्यवस्था, बेखौफ अपराधी

अखलाक अहमद
लखीमपुर। पूरे जनपद की कानून व्यवस्था ध्वस्त । अपराधियों का राज ,, नगर के बीचों-बीच सरे आम हो रही हत्याओं से पूरा शहर दहल गया है । बीती रात्रि नगर के बीचों-बीच इमली चौराहे पर घंटी घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है शराब की पार्टी ज्वाइन करने के बाद घर के बाहर टहल रहे उन्नीस वरषिय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्य वैभव शाह को साथी दोस्त सत्यम तिवारी ने नजदीक से गोली मारकर कर गम्भीर रूप घायल कर दिया, वैभव शाह को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया लखनऊ ले जाते समय हरगांव में हालत बिगड़ते ही जिला अस्पताल सीता पुर लें गये जहां डाक्टरों ने वैभव शाह को मृत्यु घोषित कर दिया वैभव के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां पंचनामा भरने के पोसट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने के समय तक कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं मिलने के कारण किसी के मुक़दमा दर्ज नही हुआ था समाचार लिखे जाने के समय तक हत्यारा सत्यम तिवारी पुलिस हिरासत में था।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...