Wednesday, July 8, 2020

सावन के पहले सोमवार को बंद रहे शिव जी के मंदिर

लखीमपुर खीरी। आज सोमवार से सावन की शुरुआत हो रही है। पूरे जिले व  शहर में हर हर महादेव, बम बम भोले की गूंज  सुनाई नहीं दी है। विश्व महामारी कोरोना की वजह से हर सोमवार को पौराणिक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।  छोटी काशी गोलागोकर्ण नाथ में तमाम शिवभक्त पैदल चल कर कांवड़ लेकर आते थे। जिन पर कोरोना वायरस के संक्रमण में इस बार ब्रेक लगा दिया है।  जिससे  छोटी काशी का पौराणिक शिव मंदिर सोमवार के दिन बंद रखा गया है। अन्य दिनों में भी 5 से ज्यादा भक्त एक साथ पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे।  शहर की हर रोड पर मोबाइल बैरियर लगाए गए हैं। कुछ जगह पर अस्थाई बैरियर भी लगे हैं । जिससे  आने जाने वालों को रोका जा सके। मंदिर जाने वाले हर रास्ते पुर पुलिस ने  पुख्ता इंतजाम किए हैं। मार्गों को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया गया है।  सावन माह के मद्देनजर कोई भी बड़ा वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। उसे बाईपास मार्ग से ही बाहर निकाला जाएगा । जिस कारण  शहर में भीड़भाड़ व  जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
लखीमपुर की अन्य खबरें 

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...