Sunday, July 5, 2020

कमिश्नर व जिला अधिकारी ने पौध रोप कर किया बृक्षारोपण का शुभारम्भ

डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी । पूरे जनपद में रविवार की सुबह से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हो गया। कमिश्नर मुकेश मेश्राम सुबह जिला मुख्यालय  पहुंच गए। उन्होंने डीएम शैलेंद्र सिंह व एसपी पूनम के साथ पुलिस लाइन में पौध रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस बार  जिले में 67 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिए वन विभाग की नर्सरी से पौध खरीदी गई है। जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है, कि वे दो पौधे जरूर लगाएं। पौधरोपण अभियान में वन विभाग और विकास विभाग को अलग-अलग टारगेट दिया गया है। सभी ब्लॉकों में ग्राम पंचायत स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे ।
पूरे प्रदेश में एक साथ पौध रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खीरी जिले में 67,54870 पौधों का रोपण किया जाना है। वन विभाग की नर्सरियों से पौधों का उठान भी पूरा हो गया है। आज जगह जगह पर माननीयों और अधिकारियों द्वारा पौधरोपण की शुरुआत की गयी। ज्ञात हो  इस बार औषधीय व फलदार पौधों को वरीयता दी जा रही है।  किसानों की आर्थिक आय बढ़ाने वाले पौधे भी शामिल किए गए है। रविवार को होने वाले पौधरोपण में वन विभाग 19 लाख पौधों का रोपण करेगा। अन्य विभागों को 47 लाख 36 हजार 870 पौधों का रोपण कराया जाना है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...