Sunday, July 5, 2020

मुख्य आरोपी विकास दुबे नेपाल भागने न पाये खीरी पुलिस हुई सतर्क, चप्पे चप्पे पर जवान तैनात

लखीमपुर खीरी। विगत रात्रि कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे के नेपाल भागने की आशंका पर भारत-नेपाल सीमा पर जिला व पुलिस प्रसाशन ने सुरक्षा बढ़ा दी  है। एसपी पूनम के निर्देश पर संपूर्णानगर गौरीफंटा व  चंदनचौकी के रास्तों व नेपाल बॉर्डर पर  पुलिस व एसएसबी के जवान  संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग व   चेकिंग कर रहे हैं। गौरीफंटा में सीमा को सील कर दिया गया है। बैरियर पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस आने-जाने वाले लोगों की जामा तलासी ले रही है। एसएसबी ने सीमा की मोहाना नदी घाट पर  जवानों की तैनाती कर दी है, आसपास के गांवों में जर रखी जा रही है। संपूर्णानगर में भी नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। 49वीं वाहिनी एसएसबी की बसही बीओपी ने शनिवार को सुबह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 से 202 तक पैदल पेट्रोलिंग की।
 जंगली रास्तों व सीमावर्ती गांवों में एहतियात बरतते हुए निगरानी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सख्ती पहले से ही थी। लेकिन कानपुर की हुई मुठभेड़   के बाद सीमाओं पर और अधिक सख्ती बढ़ा दी गयी है।
गौरतलब हो कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार की रात कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल थे। शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। साथ ही कई  पुलिसकर्मियों के असलहे लूट कर फरार हो गये थे। 

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...