बार्सिलोना। दूरसंचार क्षेत्र के लिए गियर बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने कहा कि यूरोप तथा अन्य हिस्सों में कुछ कंपनियों पर रोक की चल रही चर्चा से 5जी की शुरुआत की उसकी योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सुरी ने कहा कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे विकसित बाजारों तथा भारत और लैटिन अमेरिका समेत उभरते बाजारों में 2021 तक 5जी प्रौद्योगिकी की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कंपनियों के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता हो जाएगी क्योंकि इस नेटवर्क के जरिए व्यापार की लाखों गोपनीय जानकारियों का आदान-प्रदान होने लगेगा। उन्होंने कुछ कंपनियों पर रोक लगाए जाने से 5जी की शुरुआत में देरी तथा अंततरू लागत में वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''साफ कहें तो तथ्य इन दावों के पक्ष में नहीं हैं। आखिरकार 5जी एक पारिस्थितिकी है, किसी का कॉपीराइट नहीं। ऐसे कयास लगाए जाते रहे हैं कि चीन की कंपनी हुआवेई पर कई देशों में रोक लगाए जाने से 5जी की शुरुआत में देरी हो रही है और इससे लागत बढ़ रही है। कई देशों ने चीन की कंपनी हुआवेई से सामानों की खरीद पर रोक लगा दी है। ऐसी खबरें रही हैं कि हुआवेई के पास किसी अन्य कंपनी की तुलना में 5जी से संबंधित अधिक पेटेंट हैं। सुरी ने रविवार को कहा, ''कोई एक कंपनी यह तय नहीं कर सकती है कि 5जी का विकास कब और कैसे होगा। इसकी शुरुआत किसी एक कंपनी पर निर्भर नहीं है। यह मुझे बेहद अतार्किक लगता है कि नोकिया अमेरिका की जरूरतों को पूरा कर सकती है लेकिन यूरोपीय देशों की जरूरतों पर खरा नहीं उतर सकती है। नोकिया ने कहा कि 5जी से एक गीगाबिट प्रति सेकंड की स्पीड मिलेगी जो 4जी की तुलना में 25 गुणा तेज है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
जन स्वास्थ्य सेवाओं का वादा केवल दिखावा... स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज ही देश के विकास को आगे ...
-
तृतीय विश्व युद्ध का खतरा... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जॉन बोल्टन को अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। र...
-
राज्य को यूपीकोका की नहीं, सक्रिय पुलिस की जरूरत... उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूपीकोका बिल दोबारा पास कर दिया। अब इसे लागू होने...
-
वाघा बार्डर से। सारा देश जिनके अभिनन्दन का इंतजार कर रहा था, वे भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से ...
-
व्यथा है जो ह्रदय की आंसुओ से भी न बह सकी। प्रीत है जो ह्रदय कि अग्नि में भी न जल सकी। बस रीति है ये जगत की जो गंगा में बह गयी। बस ये ख...
-
खतीब-ए-अकबर अवार्ड से सम्मानित किये गये पत्रकारिता के मेधावी छात्र लखनऊ। शिया पी.जी. कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज ...
-
पिछले एक सप्ताह से भीड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हो रही है। इस बार भीड़ का केन्द्र प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य गुजरात है, जहां उत्तर भा...
-
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अत्याधुनिक तंत्र को विकसित करने की जरूरत... देश का भविष्य दोराहे पर खड़ा है। वह जाये तो जाये किधर, हर ...
-
पैसा न देेने पर गरीब को नहीं मिला शौचालय और आवास बिपिन मिश्रा लखीमपुर-खीरी। हर चुनाव में गांव की जनता सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाने...
-
जनमाध्यम ब्यूरो आपको याद है देश के पीएम, सर्जिकल स्ट्राइक पर किस तरह क्रेडिट लेऊ इंटरव्यू दे रहे थे? मानों वहीं बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर...

No comments:
Post a Comment
Please share your views