Sunday, March 24, 2019

सरकार बनने पर माफ होगा किसानों का कर्जा: नकवी

  • कांग्रेसियों का होली मिलन समारोह आयोजित

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। कांग्रेस की नगर व ब्लाक कमेटी द्वारा पलिया नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व कांग्रेस से 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी जफर अली नकवी मौजूद रहे।
  होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह त्यौहार आपसी भेदभाव को मिटाने व एक-दूसरे से जुड़ने के लिए है। समारोह में बोलते हुए उन्हांेने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएं। उन्हांेने कहा कि मेरे संसदीय कार्यकाल में जो विकास खीरी में हुआ है उन्हीं विकास कार्यों का ढिंढौरा भाजपा पीट रही है। उन्होंने आगे जोड़ा कि खीरी में बड़ी रेलवे लाइन मेरी ही देन है, जिसे आज भाजपा अपने कार्य में जोड़ रही है, लेकिन जनता अब जान चुकी है कि किसने विकास कराया और किसने बाते बनाई।
अच्छे दिनों का वायदा कर भाजपा ने किया जनता के साथ छल: जफर अली नकवी
उन्हांेने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्हांेने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है, किसानांे को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कर्ज से किसान परेशान है और आत्महत्या करने को विवश है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानांे का कर्जा माफ होगा। उन्हंे उनकी फसल का उचित दाम दिलाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी ने सभी पदाधिकारियांे व कार्यकर्ताआंे से गले मिल कर उन्हंे होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता अपने साथियांे को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से प्रवक्ता रवि तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष सचिन शाह, अजय दरोगा, पप्पू खां, रामू शुक्ला, रियाज अहमद, दिनेश शर्मा, गौरव गुप्ता, अली जान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...