Sunday, October 17, 2021

टैलेंट हंट क्विज का पुरुस्कार वितरण सम्पन्न


आरिफ मुकीम

लखनऊ। पिछले दिनो दीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आनलाइन टैलेंट हंट परीक्षा हुई जिसका पुरस्कार वितरण आज रविवार को जे. सी.गेस्ट हाउस निराला नगर में सम्पन्न हुआ। दीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों का (टैलेंट हंट क्विज) के द्वारा प्रथम पुरुस्कार शुभ पाण्डेय (कक्षा 4 )  सिटी मॉन्टेसरी  स्कूल , द्वतीय पुरुस्कार प्रशंसा केशरवानी (कक्षा 2 ) सेन्ट फ्रांसिस स्कूल , तृतीय पुरुस्कार रोजिन अहमद (कक्षा 3 ) मॉडर्न अकादमी को दीप प्रकश ट्रस्टी सचिव के द्वारा दिया गया प्रथम पाली में।                                                                         द्रितीय पाली में मान्या श्रीवास्तव  प्रथम पुरुस्कार (कक्षा 7 ) सेन्ड फेडलिश स्कूल विकासनगर, खुशी यादव द्बितीय पुरुस्कार  (कक्षा 8 ) महर्षि विद्या मन्दिर 

3 - त्रजल श्रीवास्तव तथा तृतीया पुरुस्कार ( कक्षा 6 )सिटी मोंटेसरी स्कूल को मिला।

संस्था के सचिव दीप प्रकाश ने बताया कि शेष सभी छात्रों  को सांत्वना पुरुस्कार दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल (चेयरपर्सन जे.सी . गेस्ट हाउस ),  विसिष्ट  अतिथि डॉ नरेश चन्द्रा  , डॉ हितेश केशरवानी एवं  रवि भटनागर N.R.I , सुभाष भल्ला पुलिकेशन एवं आये हुए सभी अभिवावको का सौम्या  सक्सेना ट्रस्टी द्वारा आभार प्रस्तुत किया गया। प्रोग्राम का कुशल मंच संचालन अवधेश कौशल द्वारा  किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...