लखनऊ। आजमगढ़ मेहनगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक कल्पनाथ पासवान यूपी विधानसभा में फूट-फूट कर रोने लग गए। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले उनके 10 लाख रुपये चोरी हो गए थे, लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया। सपा विधायक के रोते ही सदन में हड़कंप मच गया। सपा विधायक ने कहा,''मैं सदन में हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं । अगर मुझे यहां न्याय नहीं मिला तो कहां जाऊं। मैं मर जाउंगा ... मैं बहुत गरीब हूं ... अगर मेरी धनराशि वापस ना मिली तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।'' विधायक ने बताया कि आजमगढ़ के एक होटल से उनके दस लाख रूपये चोरी हो गये। इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी तक नहीं लिखी गयी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह मामले की रिपोर्ट मंगाएंगे और न्याय सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि अगर विधायक चाहते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जब विधायक ने उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने गृह विभाग और संबंधित अधिकारियों को मामले का हल करने को कहा था। एसएसपी को सूचना के बाद भी अब तक किसी पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई तो दूर फोन पर बात तक करना जरूरी नहीं समझा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
वाघा बार्डर से। सारा देश जिनके अभिनन्दन का इंतजार कर रहा था, वे भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से ...
-
जन स्वास्थ्य सेवाओं का वादा केवल दिखावा... स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज ही देश के विकास को आगे ...
-
पिछले एक सप्ताह से भीड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हो रही है। इस बार भीड़ का केन्द्र प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य गुजरात है, जहां उत्तर भा...
-
व्यथा है जो ह्रदय की आंसुओ से भी न बह सकी। प्रीत है जो ह्रदय कि अग्नि में भी न जल सकी। बस रीति है ये जगत की जो गंगा में बह गयी। बस ये ख...
-
तृतीय विश्व युद्ध का खतरा... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जॉन बोल्टन को अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। र...
-
डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, पूछताछ जारी जनमाध्यम ब्यूरो लखनऊ। आतंक के खिलाफ यूपी एटीएस को आज बड़ी कामयाबी मिली। एटीएस न...
-
राज्य को यूपीकोका की नहीं, सक्रिय पुलिस की जरूरत... उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूपीकोका बिल दोबारा पास कर दिया। अब इसे लागू होने...
-
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अत्याधुनिक तंत्र को विकसित करने की जरूरत... देश का भविष्य दोराहे पर खड़ा है। वह जाये तो जाये किधर, हर ...
-
पैसा न देेने पर गरीब को नहीं मिला शौचालय और आवास बिपिन मिश्रा लखीमपुर-खीरी। हर चुनाव में गांव की जनता सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाने...
-
जनमाध्यम ब्यूरो आपको याद है देश के पीएम, सर्जिकल स्ट्राइक पर किस तरह क्रेडिट लेऊ इंटरव्यू दे रहे थे? मानों वहीं बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर...

No comments:
Post a Comment
Please share your views