लखनऊ! उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया. अखिलेश अपने निजी प्घ्लेन से प्रयागराज जा रहे थे. लखनऊ एयपोर्ट पर रोके जाने के बाद अखिलेश यादव ने दो तसवीरों के साथ ट्वीट किया और लिखा, एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है. अखिलेश ने एक और ट्वीट में लिखा, बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया. पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे. छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कहने पर अखिलेश यादव को रोका गया. यूनिवर्सिटी की ओर से उनसे आग्रह किया गया था कि अगर अखिलेश यादव वहां आते हैं तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है. जिसके बाद ही उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया. योगी ने कहा, समाजवादी पार्टी को अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दे सकते. सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से समाजवादी पार्टी के समर्थक हंगामा कर रहे हैं. समर्थकों ने लखनऊ एयरपोर्ट को घेर लिया है और धरणे पर बैठ गये हैं. समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा संसद में भी इस मुद्दे पर हंगामा किया गया. अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, यह निंदनीय घटना है. किसी को भी देश के किसी भी हिस्से में आने-जाने का अधिकार है. वैसे में अखिलेश को रोका जाता है. यह तो देश में अघोषित आपातकाल है. उन्घ्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया और कहा, योगी के इशारे पर ही अखिलेश को रोका गया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
Why You Need The Inverted Pyramid When You Write The Inverted Pyramid is the style of writing that journalists use when they write. ...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके ल...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी । विगत 24 घंटे में ( सायं 5:00 बजे तक) लैब से कुल 454 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमे 16 पॉजिटिव एवं 438 न...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य के लिए जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को ...
-
प्रशासन इच्छुक लाभार्थियों को गौ आश्रय स्थल से उपलब्ध कराए गाय, निराश्रित गाय की सेवा पर मिलेंगे ₹900 प्रति माह डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपु...
-
बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। श्री चित्रगुप्ता कायस्थ सभा (रजि.) लखीमपुर द्वारा आगामी 31 मार्च दिन रविवार को प्रातः दस बजे स्थानीय श्रीकृष्ण...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे ७५ वर्षीय निरवेंदर कुमार मिश्र उर्फ मुन्...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जनपद में नव विवाहिताओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है। दहेज लोभियों ने २१ वर्षीय मधुबाला को दहेज कम मिलन...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में कोरोना महामारी ने मध्यम वर्ग व व्यापारियों तथा मजदूरों की कमर तोड़ कर रख दी...

No comments:
Post a Comment
Please share your views