Saturday, April 27, 2019

जितिन को उम्मीदों को पंख देने आ रही है प्रियंका गांधी, मोहम्मदी में करेंगी रोड शो

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। धौरहरा क्षेत्र के मोहम्मदी मे प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। प्रियंका गांधी पहली बार इस क्षेत्र में रविवार को मोहम्मदी में आ रही हैं। हम सब लोग मिलकर उनका ऐसा भव्य स्वागत करे, अभी तक उनके सभी कार्यक्रमों से सुन्दर एवं भव्य कार्यक्रम यह होना चाहिए। दोपहर एक बजे प्रियंका जी मोहम्मदी कस्बे मे आएंगी और लगभग दो घंटे तक वह हम सब के बीच रहेंगी । यह हम सब का सौभाग्य है कि इतनी अधिक व्यस्तता के बावजूद प्रियंका गांधी धौरहरा क्षेत्र में समय दे रही हैं। हम आप अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर प्रियंका गांधी के विचारो को सुने और उनके विचारो को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। उक्त विचार पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पसगवां ब्लाक के लगभग एक दर्जन गांवों में सभाआंे को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ संजय शर्मा, अशफाक उल्ला, शंकर बकस सिंह, परमेशवर दीन शुक्ला, मंचिता देवी, राम स्वरुप गौतम, रमाकान्त यादव, सोबरन लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...