Tuesday, April 23, 2019

धौरहरा में कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्य: नेहा प्रसाद

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। भाजपा सरकार में नहीं हुआ विकास। बीते 5 सालो में भाजपा सरकार ने एक भी विकास कार्य नहीं कराया। यहां जो भी विकास के काम हुए है वह कांग्रेस सरकार ने कराए थे। यदि इन पांच सालांे मंे उसी रफतार से विकास होता तो यहां के लोगों का जीवन स्तर बदल जाता। भाजपा ने झूठ बोलकर लोगांे से वोट हासिल किया और सरकार बनने के बाद अपने सारे वादे भूल गए। आप लोग भाजपा की सच्चाई जान चुके हैं। होने वाले चुनाव में इसका सबक भाजपा को सिखाना जरुरी है, नहीं तो ऐसे ही ये लोग आप लोगों से वोट हासिल करके सरकार बनाएगे। खुद सभी सुविधाओं को उपभोग करंेगे और आप लोगांे से झूठे वादे करते रहेंगे। उक्त विचार नेहा प्रसाद ने कस्ता विधान सभा के ग्राम लिधियाई में सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। नेहा प्रसाद ने आधा दर्जन गांव में सभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उनके साथ   कस्ता विधान सभा प्रभारी सुजीता कुमारी, विनोद अवस्थी, सुशील शुक्ला, नवीन पाण्डेय, आशीष अवस्थी, रामसागर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांगेसजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...