Friday, May 3, 2019

सांई जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ विशाल भण्डारा

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। सिकरोहराकलां बेहटा स्थित सांई शरणम् मंदिर में सांई जन्मोत्सव व मूर्ति स्थापना के सात वर्ष पूरे होने पर संाई भक्तांे द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में सांई भक्तांे द्वारा मूर्ति की भव्य सजावट की गई। वहीं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें                    सैकड़ांे भक्तांे ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
  सिकरोहरा कलां बेहटा स्थित सांई शरणम् मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री सांई जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को सांई भक्तांे द्वारा भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर में सांई भजन समेत विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया। जिसके बाद भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ांे भक्तांे ने प्रसाद ग्रहण किया।
  बताते चले कि वर्ष 2 मई 2013 में पंकज शुक्ला द्वारा शिरणी सांई बाबा की प्राण-प्रतिष्ठा की विधिवत् की गई थी। उक्त मंदिर का निर्माण श्री शुक्ला ने अपने दादा स्व. लक्ष्मी नारायण शुक्ला व दादी मुन्नी देवी की स्मृति में कराया था। मंदिर के मुख्य संरक्षक कौशल किशोर शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर मंे सांई जन्मोत्सव पर मंदिर को फूलों तथा झालरांे से सजाया गया। सुबह से ही सांई भक्तांे का जमावड़ा मंदिर में उमड़ पड़ा। सांई भक्तांे ने बारी-बारी से सांई बाबा के दर्शन कर अपनी मनौतियां मांगी व प्रसाद चढ़ाया। इधर दोपहर बाद आयोजित हुए विशाल भण्डारे में क्षेत्र के सैकड़ांे लोग शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। वहीं सांई शरणम् फाउण्डेशन के अध्यक्ष पंकजा शुक्ला बताया कि सांई शरणम् मंदिर का निर्माण बीती 2 मई 2013 को किया गया था। तभी से हर वर्ष मंदिर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होता चला आ रहा है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में पंकज शक्ला, प्रमोद शुक्ला, रितु, सुशील, विनोद, दिपांशु, राकेश, अजय व सोनू समेत आदि लोगांे का सहयोग रहा।  

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...