हरदोई (गोपामऊ): हज़रत अईज़ुद्दीन सुर्ख लालपीर दादा मियाँ रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स साद मियां फारूकी के संरक्षण में व क़स्बा के मारूफ सूफी बुज़ुर्ग मोईन मियां का उर्स नदीम मियां फिरंगी महली व काशिफ़ अली मीनाई के संरक्षण में बड़े ही अकीदत एहतराम के साथ मनाया गया । उर्स में कुल के अवसर पर मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। कुल की महफिल में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मज़ार पर गुलपोशी व चादरपोशी की।दिल्ली से आये मोहम्मद रईस ने बताया कि वह 25 वर्षो से यहां उर्स के मौके पर चादर चढ़ाते हैं। वही लखनऊ के फ़ारूक़ ने पूरे परिवार के साथ दरगाह में चादर पेश की। गोपामऊ निवासी सभसाद राकेश गुप्ता ने चादर चढ़ाई उन्होंने बताया कि हर वर्ष हम यहां उर्स के मौके पर चादर पेश करते हैं यहां से मन्नत मुरादें पूरी होती हैं हर धर्म के लोगों का विश्वास यहां से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर दरगाह हज़रत साग़र मियां के सज्जादानशीन मुईज़उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती ने कहा कि औलिया ए कराम ने इबादत व रियाज़त करके आला मरतबा व मकाम हासिल किया है। इन औलिया-ए-कराम ने अपनी ज़िन्दगी अल्लाह के हुक्म के मुताबिक गुज़ारी, इसीलिए आज इनकी दरगाहों पर हर मज़हब के लोग हाज़िर होकर फैज़ पाते हैं। दरगाह कमेटी के मुखिया साद मियां फ़ारूक़ी ने कौम मुल्क की खुशहाली व सलामती की दुआ कराई। मेला को सम्पन्न कराने में स्थानीय पुलिस व चौकी इंचार्ज रामलखन, फ़ारूक़ महवर,अनस फारूकी, सलीम खान, नावेद,विमल, सनोज,विवेक सभसाद असीर कुरैशी आदि का सहयोग शामिल रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
Why You Need The Inverted Pyramid When You Write The Inverted Pyramid is the style of writing that journalists use when they write. ...
-
लखनऊ। 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है. इंटरनेट, मोबाइल और टेक्नोलॉजी के इस दौर में रेडियो सुनने वालों की दीवानगी आ...
-
नानपारा ( बहराइच): बुधवार को नगर के मुहल्ला निम्बियाशाह, मोहम्मदपुर स्थित मदरसा रशीदिया दारुरिशाद में कमर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वा...
-
बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। श्री चित्रगुप्ता कायस्थ सभा (रजि.) लखीमपुर द्वारा आगामी 31 मार्च दिन रविवार को प्रातः दस बजे स्थानीय श्रीकृष्ण...
-
भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में विशाल जनसभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया सम्बोधित बिपिन मिश्र लखीमपुर-खी...
-
अपनी लाइफ को एंजॉय करने के लिए सेहतमंद होना बहुत जरुरी है। सेहतमंद इंसान ही हर काम में बेहतर रिजल्ट दे सकता है। पर बदलते हुए मौसम, खाने-प...
-
जनसंपर्क में गृह पत्रिका का महत्व एवं प्रकार जनसम्पर्क के लिए किए जाने वाले सभी तरह के प्रचार-कार्यो में गृहपत्रिका का अपना विशेष महत्व...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी । सोमवार को जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और...
No comments:
Post a Comment
Please share your views