लखीमपुर खीरी। गोविन्द सुगर मिल्स ऐरा खमरिया में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मिल में नाबालिग बच्चों को मजदूरी पर लगा कर अधिकारी एवं कर्मचारी माल काट रहे हैं। आज प्रातः ९ बजे १७ वर्षीय आशीष ४०फिट ऊंची कैंची को साफ करके पेंट कर रहा था। तभी इंजीनियर श्रीनिवास ने नीचे से चिल्ला चिल्ला कर डांटना सुरु कर दिया। आशीष घबरा गया और उसके हांथ से कैंची छूट गई। और जमीन पर सिर के भल आशीष गिर गया। देखते ही देखते आशीष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मिल अधिकारियों ने म्रत आशीष को मिल से हटाने के लिए अस्पताल भेजा,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं गोविन्द सुगर मिल ऐरा खमरिया में तैनात ठेकेदारों के माध्यम से मिल के अधिकारी नाबालिग मजदूर बच्चों से कम पैसे देकर मजदूरी कराकर अपनी जेबें भरते हैं। मिल मैनेजर आलोक सक्सेना ने बताया कि आशीष पिछले साल से मिल में मजदूरी कर रहा था। इसका ठेकेदार बैजनाथ था। चर्चा है कि ठेकेदार वह मिल अधिकारियों की सांठ गांठ से नाबालिग मजदूर बच्चों की बालिग होने की फर्जी आईडी बनवाई गयीं जो मिल में जमा हैं। आशीष की मौत के पश्चात पूरे मिल में सन्नाटा पसरा हुआ है। आशीष के पिता रामसिंह ने बताया कि गरीबी के कारण जब हमारा आशीष १६ शाल का ही था, तभी पेट भरने के लिए मजदूरी पर भेज दिया था। समाचार लिखे जाने के समय आशीष का शव गोविन्द सुगर मिल्स ऐरा के गेट पर रखकर मजदूरों का प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शनकारी मजदूर इंजीनियर श्रीनिवास की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Monday, August 17, 2020
गोविन्द सुगर मिल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा बाल मजदूर, मिल गेट पर आशीष के शव को रख कर प्रदर्शन जारी
Labels:
News
Location: India
Lakhimpur, Uttar Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
जिला पंचायत सभागार में दिव्यांगजन सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में दि...
-
अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। समूचे जनपद की चरमराई कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बीते कई वर्षों से गायब मोबाइल फोनों,जिनके प्रार्थन...
-
Sources of News Anything that provides news information for a period of time is said to be a news source. News sources can be a moving pe...
-
कांग्रेसियों का होली मिलन समारोह आयोजित बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। कांग्रेस की नगर व ब्लाक कमेटी द्वारा पलिया नगर में होली मिलन समारो...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
ग्रामीणों से वोट और आर्शीवाद की कर रही है गुजारिश बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डाॅ. पूर्वी वर्मा ने सो...
-
जमाल अहमद लखनऊ। कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को ठगा, युवाओं को रोजगार देने के बजाय ल...
-
A PR campaign can take on different shapes and forms - as a result of the different objectives that brands have. Essentially, the definition...
-
शिक्षा के ठेकेदारी की वर्तमान व्यवस्था उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी... वैसे तो शिक्षकों को किसी भी देश का भाग्य विधाता कहा जाता है। भारत...

No comments:
Post a Comment
Please share your views