नयी दिल्ली! इंटरनेट तकनीकी कंपनी गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़ी सूचनाएं आगामी मार्च से सार्वजनिक रूप से पेश करना शुरू कर देगी. इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले व्यक्ति और संबंधित विज्ञापन की जानकारी होगी. गूगल ने भारत में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है. गूगल ने बयान में कहा कि ऑनलाइन चुनावी विज्ञापन में और पारदर्शिता लाने के लिए कंपनी भारत पर केंद्रित एक 'राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्टश् और एक सार्वजनिक ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन लाइब्रेरी पेश करेगी, जिसे लोग सर्च कर सकेंगे. यह रिपोर्ट और विज्ञापन लाइब्रेरी मार्च 2019 से हर किसी के लिए सीधे उपलब्ध होगी. कंपनी ने कहा है कि इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले के बारे में और विज्ञापन पर कितना खर्च किया जा रहा है, इसकी विस्तृत जानकारी होगी. गूगल की इस पहल का उद्देश्य ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन में पारदर्शिता लाना है और मतदाताओं को चुनाव से संबंधित सूचनाएं देने में सक्षम बनाना है. गूगल ने यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर पारदार्शिता लाने का भारी दबाव बना हुआ है. फेसबुक ने पिछले महीने कहा था कि वह राजनीतिक विज्ञापन देने वालों के लिए पहचान और लोकेशन की जानकारी देने को अनिवार्य बनायेगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
वाघा बार्डर से। सारा देश जिनके अभिनन्दन का इंतजार कर रहा था, वे भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से ...
-
जन स्वास्थ्य सेवाओं का वादा केवल दिखावा... स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज ही देश के विकास को आगे ...
-
डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, पूछताछ जारी जनमाध्यम ब्यूरो लखनऊ। आतंक के खिलाफ यूपी एटीएस को आज बड़ी कामयाबी मिली। एटीएस न...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
डिजिटल डिवाइड (डिजिटल विभाजन) देश भर में डिजिटल व्यवस्था यानी कम्प्यूटराइज सिस्टम के विभाजन को डिजिटल डिवाइड या डिजिटल अन्तर कहते हैं। ...
-
पिछले एक सप्ताह से भीड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हो रही है। इस बार भीड़ का केन्द्र प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य गुजरात है, जहां उत्तर भा...
-
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अत्याधुनिक तंत्र को विकसित करने की जरूरत... देश का भविष्य दोराहे पर खड़ा है। वह जाये तो जाये किधर, हर ...
-
व्यथा है जो ह्रदय की आंसुओ से भी न बह सकी। प्रीत है जो ह्रदय कि अग्नि में भी न जल सकी। बस रीति है ये जगत की जो गंगा में बह गयी। बस ये ख...
-
भीड़तंत्र की सरकार से बचना होगा ..................................................................................... भाजपा की त्रिपुर...
-
डाकटर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। बाजारों में मंदी के दौर के कारण व्यापारी सन्नाटे में बैठे हुए हैं। परन्तु सट्टे बाजों एवं जुआरियों के फड...

No comments:
Post a Comment
Please share your views