लॉस एंजलिस। अमेरिका में होने वाले अगले राष्ट्रपति चुनावों में भारतीय मूल की पहली सीनेटर कमला हैरिस ने ट्रंप को टक्कर देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कमला ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी है। उनसे पहले अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड भी डेमोक्रेटिक की तरफ से अपनी उम्मीदवारी पेश कर चुकी हैं। कमला ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 90वीं जयंती के मौके पर एक वीडियो जारी कर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। हैरिस ने एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे वाली हूं। इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित भी हूं। कमला ने कहा कि वे देश में न्याय, गरिमा और एकरुपता को ध्यान में रखेंगी। जनता की खुशहाली के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी मूल्यों के लिए एकजुट होकर हमें साथ खड़ा होना है, ताकि अपने भविष्य को बेहद खुशहाल बनाया जा सके। उम्मीदवार बनने के लिए भी 54 साल की कमला को प्राइमरी चुनावों में जीत हासिल करनी होगी। इस दौरान उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम 12 सांसदों के साथ हो सकता है। अमेरिकी मीडिया ग्रुप पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2018 में कराए गए डेमोक्रेटिक वोटर्स पोल में कमला को राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप के खिलाफ पांचवीं पसंदीदा नॉमिनी माना गया था। पोल में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन का नाम सबसे आगे था। ओबामा शासन के दौरान कमला 'फीमेल ओबामा' के नाम से लोकप्रिय थीं। उन्हें ओबामा का करीबी माना जाता है। 2016 में सीनेट के चुनाव अभियान में ओबामा ने कमला को सपोर्ट किया था। वे 2016 में अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) के लिए निर्वाचित हुई थीं। इस जीत के साथ ही वे सीनेट में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली और इकलौती महिला सांसद बन गई थीं कमला 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं। उनका जन्म कैलिफोर्निया के ही ऑकलैंड में हुआ। उनकी मां श्यामला गोपालन 1960 में चेन्नई छोड़कर अमेरिका में बस गई थीं। वे कैंसर रिसर्चर थीं।
Tuesday, January 22, 2019
राष्ट्रपति चुनाव में भारतवंशी 'फीमेल ओबामा' देंगी ट्रंप को टक्कर, पेश की उम्मीदवारी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
वाघा बार्डर से। सारा देश जिनके अभिनन्दन का इंतजार कर रहा था, वे भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से ...
-
जन स्वास्थ्य सेवाओं का वादा केवल दिखावा... स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज ही देश के विकास को आगे ...
-
डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, पूछताछ जारी जनमाध्यम ब्यूरो लखनऊ। आतंक के खिलाफ यूपी एटीएस को आज बड़ी कामयाबी मिली। एटीएस न...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
पिछले एक सप्ताह से भीड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हो रही है। इस बार भीड़ का केन्द्र प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य गुजरात है, जहां उत्तर भा...
-
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अत्याधुनिक तंत्र को विकसित करने की जरूरत... देश का भविष्य दोराहे पर खड़ा है। वह जाये तो जाये किधर, हर ...
-
व्यथा है जो ह्रदय की आंसुओ से भी न बह सकी। प्रीत है जो ह्रदय कि अग्नि में भी न जल सकी। बस रीति है ये जगत की जो गंगा में बह गयी। बस ये ख...
-
भीड़तंत्र की सरकार से बचना होगा ..................................................................................... भाजपा की त्रिपुर...
-
डाकटर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। बाजारों में मंदी के दौर के कारण व्यापारी सन्नाटे में बैठे हुए हैं। परन्तु सट्टे बाजों एवं जुआरियों के फड...
-
निजता के अधिकार पर हमला... निजता का अधिकार स्मार्टफोन ने समाप्त कर दिया है। आप कहीं भी हों, आपका स्मार्टफोन आपके बारे में जानकारी लेत...

No comments:
Post a Comment
Please share your views