Saturday, January 26, 2019

शहर कांग्रेस कमेटी ने लहरपुर में आयोजित किया शक्ति प्रोजेक्ट कैम्प

जनमाध्यम ब्यूरो
सीतापुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी के निर्देश पर वर्किंग कमेटी के मेम्बर माननीय जितिन प्रसाद जी के मार्गदर्शन पर शहर कांग्रेस कमेटी सीतापुर के महासचिव श्रीष चन्द्र शुक्ला ने लहरपुर में शक्ति प्रोजेक्ट कैम्प लगाया।

जन जन की आवाज शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट शक्ति का कार्यक्रम किया, जिसमें श्रीष चंद्र शुक्ला जी की अध्यक्षता में जन जन को शक्ति के बारे में बताया गया। लहरपुर शहर अध्यक्ष हारून अंसारी ने संबोधित कर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। इस बार जनसमर्थन से पूर्ण रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसमें मोहम्मद रिजवान खान, रौफ अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने से कांग्रेसजनों में काफी हौसलाअफजाई हुई है। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व और माननीय राहुल गांधी जी का बहुत बहुत आभार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री ओम प्रकाश मिश्रा, हसीना अंसारी, डॉ0 मोहम्मद अहमद, तबस्सुम, मोहम्मद अहमद, आदर्श शुक्ला, रामफल चौधरी, शाहवेज अख्तर, बिलाल, शकील, अकील, नौशाद, पुलकित अवस्थी, मनोज सिंह कटेरिया आदि ने संबोधित किया। 

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...