Friday, February 8, 2019

कम संसाधन व बिना सरकारी योजना से भी कर सकते गांव का विकास

अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम में कई राज्यों से पहुंचे लोग 

गांव में स्वागत के लिए जगह-जगह रंगोलियां एवं पुष्प वर्षा की भी रही व्यवस्था

बिपिन मिश्रा 
लखीमपुर-खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम रविंद्रनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम में देश के केरल, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्टगुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, चंडीगढ़ व दिल्ली प्रांतों के समक्ष प्रांत के प्रांत स्तर के 220 कार्यकर्ता तीन दिवसीय बैठक के लिए प्रवास करेंगे। 
इन कार्यकर्ताओं को 10 टोली में विभाजित कर क्षेत्र के 10 गांव जेमा, बंजरिया, मझगवा, पलिया, शाहपुर, राजापुर बेनी, खजुआ, मंगेली, छिछोरा, निकुमपुर में भ्रमण कराया गया। टोली के स्वागत में गांव के प्रमुख लोग अपने वाहनों से लेने के लिए रविंद्र नगर गांव पहुंचेंगे। टोली के प्रमुख लोगों ने ग्राम में जाकर ग्राम वासियों पर ग्राम विकास तथा आदर्श ग्राम की चर्चा की तथा ग्राम वासियों द्वारा उनकी उन समस्याओं को भी जाना। जिस आधार पर ग्राम का विकास नहीं हो रहा है। ग्राम में जाकर क्षेत्र के ही रविंद्र नगर गांव का उदाहरण देकर बताया कि कम संसाधन बिना सरकारी योजना से भी ग्राम स्तर पर विकास किया जा सकता है। प्रमुख लोगों ने अपने-अपने आदर्श गांव की चर्चा कर ग्रामवासियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम से गांव के लोग बहुत ही उत्साहित देखे गए, जिन गांवों में टोली पहुंची। उन गांव के पड़ोसी भी उन गांव में आकर कार्यक्रम में भाग लिया। ऐसा लग रहा था कि गांव के उन लोगों को बरसों से इस चर्चा तथा कार्यक्रम का इंतजार था। कार्यक्रम में लगभग 600 लोगों का भोजन रविंद्र नगर गांव में हो रहा है। जिससे गांव की महिलाएं एवं पुरुष स्वयं बना रहे हैं। कार्यक्रम से समरसता का प्रभाव भी दिखाई पड़ रहा है। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश प्रमुख अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास, डॉ. हरमेश प्रांत संघचालक, विजेंद्र राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकभारती, प्रेमशंकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री लोकभारती, गोपाल संयुक्त क्षेत्रीय मंत्री, राजवीर प्रमुख ब्रज प्रांत समग्र ग्राम विकास, रजनीश अमित भसीन जिला संघचालक, तपन जिला संघ प्रमुख, राज कुमार, गोविंद, सच्चिदानंद, मिलन, ओम प्रकाश, ऋषिकांत त्रिवेदी, आशीष सिंह, अरुण शुक्ला, हरिश्चंद्र सिंह, रवि शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख शिल्पी भसीन, प्रशांत, डाली सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...