डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे ७५ वर्षीय निरवेंदर कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की कथित हत्या के बिलों में आज सातवें दिन धरना जारी रहा। यूं तो निरवेंदर कुमार मिश्र के पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने, परिवार जनों को आस्वस्त करते हुए , कहा था कि हत्यारों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी , और अन्तिम संस्कार करा दिया था। धरने पर बैठे मुन्ना के बेटे संजय मिश्र ने बताया कि यदि मेरे पिता के हत्यारों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जाएगी तो आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे। संजय ने बताया कि मेरे पिता के हत्यारों ने क्षेत्राधिकारी पलिया व थाने की पुलिस से मिलकर पिता को लात-घूंसे चला कर पीटना शुरू किया था। यह देख कर हमलोग दौड़ कर पिता के पास पहुंचे तब तक मेरे पिता गिर चुके थे और हमला वर मुझको पीटने लगे थे। तभी भीड़ मेरे पिता व मुझको सीएचसी ले गए। तभी चिकित्सकों ने बताया कि इनके दिल पर मुक्का पड़ने से मौत हो गई है,इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा है। निरवेंदर कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना क्षेत्र के हरदिल अजीज गरीबों के मसीहा होने के नाते दसवीं व ग्यारहवीं विधान सभा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। प्रदेश की बारहवीं विधान सभा के लिए समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर के विपक्षी प्रत्याशीयों को बौना छोड़ दिया।

No comments:
Post a Comment
Please share your views