डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक अजय ढुल ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय गोला, थाना गोला, थाना मैलानी, थाना हैदराबाद व थाना फरधान का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया । मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा निर्णयोपरांत माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए । सीसीटीवी कैमरों के संचालन तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग हेतु भी निर्देशित किया । शस्त्रों के नियमित रूप से साफ सफाई हेतु निर्देश दिए । समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने हेतु भी निर्देशित किया ।कोरोना के बढते संक्रमण के दृष्टिगत कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर के नियमित सैनीटाइजेशन तथा साफ-सफाई कराने, पुलिसकर्मियों को डियूटी के दौरान मास्क, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण धारण कर डियूटी करने हेतु निर्देशित किया । जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

No comments:
Post a Comment
Please share your views