Wednesday, September 16, 2020

कोतवाली सदर पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों पर शामत, कई गिरफ्तार


डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजय कुमार पुत्र बच्चन लाल ,रिशू शुक्ला पुत्र दिलीप कुमार शुक्ला नि0गण  मो0 गणेश नगर थाना कोत0सदर, श्रीकान्त पुत्र  चरन्जू लाल नि0 बेलहरी थाना खीरी , राजेश पुत्र मेवालाल नि0 ककहरा थाना व जिला खीरी ,रामगोपाल पुत्र स्वामी दयाल नि0 मोहम्मदपुर कैमहरा थाना फरधान ,बृजमोहन पुत्र मिश्रीलाल कठियापुर थाना व जिला खीरी  विमल पुत्र महेश प्रसाद नि0 बरखेरवा थाना कोत0 सदर . हरगोविन्द पुत्र पुत्तू लाल नि0 अम्बुपुआपुर थाना व जिला खीरी , अमित पुत्र कामताप्रसाद नि0 सुन्दरपुरम थाना कोत0 सदर  विकास कुमार पुत्र श्रवण कुमार नि0 गोपालपुर थाना व जिला खीरी , संजीत कुमार पुत्र रामसिंह नि0 कटिया थाना वि जिला खीरी  हातिम पुत्र दोस्त मोहम्मद नि0 बाजूडीह थाना कोत0 सदर . सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 परिक्रमादीन गुप्ता नि0 मो0 गोटैय्याबाग थाना कोत0 सदर को गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से गिरफ्तारी के दौरान 52 अदद तास के पत्ते व माल फड 8400 रू0 व जामा तलाशी से 13430 रू0 कुल 21830 रू0 बरामद हुये । पुलिस ने इस सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0 1016/2020 धारा 13 जुआ एक्ट  उपरोक्त सभी के विरुद्ध पंजीकृत करके जेल भेज दिया। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने

52 अदद ताश के पत्ते माल फड से 8400 रू0 व जामा तलाशी 13430 रू0 कुल 21830 रू0 बरामद किए।यह जुआं शहर के गोला रोड के मोहल्ला  शिवकालोनी  में बीते काफी समय पूर्व से हो रहा था । जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम टीम में पुलिस चौकी संकटा देवी प्रभारी  संतोष कुमार राय, हे0का0 राधेश्याम ,हे0का0 मनोज त्रिपाठी , का0 अर्जुन  यादव का0 कामेश राठौर ,का0 लोकेश पाण्डेय , का0 पवन यादव ,का0 नीरज यादव,का0 जुबैर खान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...