डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी से सम्बद्ध पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम लोनियन पुरवा में १८ वर्षीय राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजकुमार का शव रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला। घटना की सूचना पर थाना खीरी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है । मिली जानकारी के अनुसार बताते हैं कि गांव का ही तेजपाल सांय ५ बजे दोस्त राजकुमार को घर से बुलाकर लाया था,तब से राजकुमार घर वापस नहीं पहुंचा था। आज प्रातः राजकुमार का शव मिलते ही पूरे गांव में माहौल गर्म हो गया और तेजपाल पर राजकुमार का पूरा परिवार हत्या की आशंका जताने लगा। समाचार लिखे जाने के समय तक खीरी पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली थी।
No comments:
Post a Comment
Please share your views