Friday, September 11, 2020

शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में प्रबंधकीय प्रशिक्षण हेतु छमाही निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 18 सितंबर तक कर करें आवेदन : रत्नेश चंद्र

डॉक्टर अखलाक अहमद खान

लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय लखीमपुर खीरी के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में प्रबंधकीय प्रशिक्षण हेतु छमाही निशुल्क प्रशिक्षण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक : 18 सितंबर 2020 निर्धारित की गई है अतः आवेदन पत्र दिनांक : 18 सितंबर की शाम 5:00 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रशिक्षण के लिए केवल अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग तथा इन्हीं वर्गों के दिव्यांग अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि ऐसे सभी युवक एवं युवतियां उपरोक्त वर्गों से हो। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ( अनिवार्य है ) इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए निर्धारित आयु सीमा 01 अप्रैल 2020 को 18 से 25 वर्ष (नियमानुसार छूट) होगी। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला सेवायोजन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 19 सितंबर 2020 को होगा।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...