Thursday, April 18, 2019

जितिन प्रसाद के पक्ष में पत्नी व बहन मांग रही वोट

  • समाज को जोड़ने का काम करती है कांग्रेस: नेहा प्रसाद

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पत्नी नेहा प्रसाद एवं बहन जान्हवी प्रसाद ने बृहस्पितिवार को कस्ता विधान सभा में जितिन प्रसाद के पक्ष में सभाएं करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज को जोड़ने का काम करती है। कांग्रेस की सोच देश के सभी नागरिकांे को साथ लकर आगे बढ़ना होता है। कांग्रेस ने कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेद भाव नहीं होने दिया। कांग्रेस सदैव समाज में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को बराबर लाने का काम करती है।
  नेहा प्रसाद एवं जान्हवी प्रसाद के कस्ता विधान सभा में पहुंचते ही तमाम कार्यकर्ताओं ने डेढ दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत किया। सभी कार्यकमों मे क्षेत्र की आधी आबादी महिलाओ ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभायी। नेहा प्रसाद ने ग्राम दानपुर एवं ककरहयि में सभाओं को भी सम्बोधित किया। इस दौरान उनके साथ कस्ता विधान सभा प्रभारी सुजीता कुमारी, नवीन पाण्डेय, डाॅ. एलआर राज, विजय पाल, रईस अहमद, रामसागर मिश्रा, दीपक बाजपेयी, राजीव मिश्रा, विनीत मिश्रा, विवेक शुक्ला, सर्वेश सिंह, रमेश निशाद, इरफान खान, मुसब्बिर सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...