Saturday, April 6, 2019

हर योजना से गरीबों को दिलाया गया लाभ: लोकेन्द्र प्रताप सिंह

  • जिलाध्यक्ष ने एक घंटे के उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बिपिन मिश्र
लखीमपुर-खीरी। लोकसभा चुनाव के संबंध में मोहम्मदी के मधुर मिलन लाल में चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार की हजारों योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा गरीब जनता से जुड़ी हर योजना का लाभ हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने सभी को दिलाया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार आप सभी की कड़ी मेहनत से आने जा रही है। लगभग एक घंटा के उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश से चुनावी माहौल बना दिया। जिसके बाद भारत माता की जय-जयकार कार्यकर्ता करने लगे। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष आईटी, पदाधिकारी सेक्टर, प्रभारी सेक्टर, प्रवासी, विधानसभा संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम संख्या में कार्यकर्ता ने मोदी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने की शपथ ली।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...