लखनऊ: ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषित होते पर्यावरण से धरती को बचाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। इसी उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस पर एच जी फाउंडेशन रहीम नगर लखनऊ की ओर से 22 अप्रैल को संगोष्ठी के साथ साथ स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया । अभियान के माध्यम से युवाओ को पृथ्वी के महत्व को बताया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया । प्रति वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। जिसमें धरती की रक्षा के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अलग अलग मंचो पर जा कर अपना संदेश समाज के बीच रखते है । इस मौके पर स्कूलों में भी समारोह आयोजित कर बच्चों को पौधरोपण के महत्व व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई , आयोजन में स्कूल के छात्र, संस्था के पदाधिकारी शामिल रहे | एच जी फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधों की घटती संख्या से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। त्रिपाठी ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण के संकट से गुजर रही है। इस स्थिति में आज की नई पीढ़ी को पौधरोपण से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि घटते पेड़-पौधों की वजह से समूची दुनिया ग्लोबल वर्मिंग की समस्या झेल रही है तथा इसी वजह से भारत में मानसून भी हर साल कमजोर पड़ रहा है। हम सब को मिल कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति पहले खुद जागरूक हो और फिर ओर लोगो को भी जागरूक करे |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
1.संपादन 2. संपादन का अर्थ एवं परिभाषा तथा कार्य 3.संपादन के सिद्धांत जनसंचार माध्यमों में द्वारपाल की भूमिका निभाना संपादन कहलाता है। संपाद...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
Why You Need The Inverted Pyramid When You Write The Inverted Pyramid is the style of writing that journalists use when they write. ...
-
लखनऊ। 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है. इंटरनेट, मोबाइल और टेक्नोलॉजी के इस दौर में रेडियो सुनने वालों की दीवानगी आ...
-
नानपारा ( बहराइच): बुधवार को नगर के मुहल्ला निम्बियाशाह, मोहम्मदपुर स्थित मदरसा रशीदिया दारुरिशाद में कमर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वा...
-
बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। श्री चित्रगुप्ता कायस्थ सभा (रजि.) लखीमपुर द्वारा आगामी 31 मार्च दिन रविवार को प्रातः दस बजे स्थानीय श्रीकृष्ण...
-
भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में विशाल जनसभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया सम्बोधित बिपिन मिश्र लखीमपुर-खी...
-
अपनी लाइफ को एंजॉय करने के लिए सेहतमंद होना बहुत जरुरी है। सेहतमंद इंसान ही हर काम में बेहतर रिजल्ट दे सकता है। पर बदलते हुए मौसम, खाने-प...
-
जनसंपर्क में गृह पत्रिका का महत्व एवं प्रकार जनसम्पर्क के लिए किए जाने वाले सभी तरह के प्रचार-कार्यो में गृहपत्रिका का अपना विशेष महत्व...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी । सोमवार को जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और...

सराहनीय प्रयास
ReplyDelete