Friday, August 16, 2019

आर्यकुल में मनाया गया 73 वां स्वतंत्रता दिवस

वीरों की शहादत पर हमें गर्व है: सशक्त सिंह  

लखनऊ। 15 अगस्त का दिन हम हिन्दुस्तानियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता हैं। इसी दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इसीलिए ये दिन देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में भी 73वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूम-धाम के साथ  मनाया गया। 15 अगस्त के अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन  के.जी सिंह और प्रबंधक सशक्त सिंह और मुख्य अतिथि मानव विकास एंव सेवा संस्थान के चेयरमैन सी.बी यादव ने  ध्वजारोहण व राष्ट्रगान करके कार्यक्रम की शुरुवात की।  कॉलेज के चेयरमैन श्री के.जी.सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 73 वं स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मना रहे हैं जिसकी हमें बहुत ही खुशी है कि इस स्वतंत्रता  पर हमारे पास सम्पूर्ण भारत है उन्होंने कहा कि हमारा देश शक्तिशाली देशों में गिना जाता है। आज के दिन हमें एक दूसरे को बधाई देनी चाहिए और हमारे राष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। ताकि हमारे देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाया जा सके ।
इसके बाद छात्र- छात्राओं द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम की पेशकश की गई. जहाँ एक तरफ आनंद ने अपने देशभक्ति गाने से समां बंधा तो वही दूसरी तरफ सौम्या ने अपने डांस से सभी का मनोरंजन किया। इसके बाद मो.आजम ने अपने देश-भक्ति भाषण से सभी दर्शकों को मनमोहित कर दिया। जिसे सुन कर तालियों की गणगणाहट की गूंज आर्यकुल प्रांगण में सुनाई दी। कार्यक्रम के आखिर में कालेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि जहाँ एक तरफ देश के वीर देश की रक्षा का प्रण करते हुए मातृभूमि पर खुद को निछावर कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हर भाई अपनी बहन के लिए भी कुछ इसी तरह से प्रतिबद्ध  है। इन्हीं देश प्रेमियों के त्याग और बलिदान के परिणाम में आज हमारा देश स्वतंत्र बना है। इसलिए हमें इस दिन को पर्व के रूप में मनाना चाहिए और लोगों को देशभक्ति के लिए जागरूक करना चाहिए। मंच का संचालन मो. आजम और शिखा सिंह चौहान ने किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्यकुल प्रांगण तिरंगे रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर कॉलेज के निर्देशक सशक्त सिंह संग डीन राजीव जौहरी, रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, एडिशनल डिरेक्टर वी.पी सिंह और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष संग सभी शिक्षकगण मौजूद थे।   

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...