Sunday, August 30, 2020

राजा की हत्या में वांछित सलीम गया जेल


डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। विगत‌ दिनो पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र  के लखीमपुर दौरे के समय कोतवाली सदर‌ से सम्बद्ध पुलिस चौकी महेवागंज के ग्राम बनवारीपुर चौराहे पर मोहल्ला प्यारेपुर निवासी मोहम्मद जमीर उर्फ राजा की दिन दहाड़े हुई हत्या से पूरा शहर दहल गया था। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह के शख्त रवैए व अथक मेहनत के चलते जनपद की सीमाओं को शील करके‌ सर्विलांस की मदद लेते हुए एक हत्यारोपी को उसी दिन रवहीं शारदा नहर पुल के पास मुठभेड़ में सदर ‌पुलिस‌ ने ‌नशीम को दबोचा लिया था। जबकि सलीम उर्फ भेडा जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। सलीम‌ उर्फ भेडा को मुखबिर की सूचना पर शारदा नगर रोड के मध्य इंद्रा मनोरंजन पार्क के पास से‌ कोतवाली सदर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...