Saturday, August 29, 2020

ऊर्जा एवं उत्साह केे साथ शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुॅचायें- नोडल अधिकारी


डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। जनपद के नोडल अधिकारी एवं मण्डलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने अपने जनपद भ्रमण के पहले दिन की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंनें उपस्थित अधिकारियों से शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुॅचाने के लिए पूरे ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में संचारी रोग, साफ-सफाई के कार्यों को सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर सम्पादित कराने के निर्देश दिये। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनर तथा पल्स आॅक्सीमटर से जाॅच करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में जितने भी चारागाह हैं, उन सब में नैपियर तथा हीरामणि जैसी घासों का उत्पादन किया जाये, यदि किसी चारागाह पर अतिक्रमण है तो उसे तुरन्त हटाया जाये। 

इससे पूर्व अधिशाषी अभियन्ता बाढ़ खण्ड ने पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जनपद में इस वर्ष वर्षा एवं बाढ़ की अब तक की स्थिति एवं विभाग द्वारा किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विगत वर्षांे की तुलना में अधिक वारिश हुई है, जिससे कुछ गाॅवों में कटान एवं बाढ़ की स्थिति पैदा हुई जिस पर कार्यवाही विभाग द्वारा की गयी है। जनपद में बाढ़ की स्थिति नियन्त्रण में है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह ने बाढ़ से निपटने के लिए अब तक किये गये उपायों एवं जनपद स्तर पर उपलब्ध संसाधनों को विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। 

पुलिस अधीक्षक, सत्येन्द्र कुमार ने जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं आगामी त्योहारों के सम्बन्ध में की गयी तैयारी के बारे में जानकारी दी। मण्डलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने विभिन्न बिन्दुओं पर पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की तथा कुछ बिन्दुओं पर कृत कार्यवाही  से सम्बन्धित तथ्यात्मक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यक्रमों के सम्बन्ध में अब तक कृत कार्यवाही की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम  पिछली बैठक दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खण्डों के अधिशाषी अभियन्ताओं से रोड के किनारे किये गये अतिक्रमण के सम्बन्ध मंे कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तथा इस सम्बन्ध मेें अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होेंने लखीमपुर-सीतापुर स्टेट हाइवे पर बनने वाले ओवर ब्रिजों के अब तक पूर्ण न होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने स्टेट हाइवे के दोनों तरफ पटरियों को सही कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आॅगनबाड़ी के अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले पुष्टाहार के वितरण की तिथियों में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये। गोवंश आश्रय स्थलों की अब तक प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन गोवंश आश्रय स्थलोें का निर्माण कार्य चल रहा है उन्हेें शीघ्र पूर्ण किया जाये। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रोें मेें संचारी रोगों के उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे अभियान साफ-सफाई के बारे में बिस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जनपद में जिला मलेरिया अधिकारी की नियुक्ति के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओें की समीक्षा करते हुए उन्होेंने सहायक श्रमायुक्त, को निर्देश दिया कि योजनाओं का बिस्तृत विवरण निर्माण कार्य से जुड़े कार्यदायी संस्थाओं, अधिशाषी अभियन्ता तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाये जिससे जनसामान्य को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमोें की अब तक की प्रगति की समीक्षा की तथा कमेटी शौचालय, पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के चारों तरफ बायो फेन्सिंग कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नोडल आफीसर द्वारा जो भी निर्देश दिये जा रहे हैं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति ससमय कर ली जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनोज अग्रवाल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए राम कृपाल चैधरी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार तथा उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत सहित समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...