अखलाक अहमद खान
लखीमपुर खीरी। आखिरकार पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार ने कोतवाली सदर से सम्बद्ध पुलिस चौकी प्रभारी रामापुर को निलंबित कर ही दिया। कोतवाली सदर से संबंधित सभी चौकियों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवम फर्जी मुकदमे कायम कराकर निर्दोषों को जेल भेजने में माहिर कोतवाली पुलिस गच्चा खा ही गई। विगत ३१ जुलाई २० को प्रातः १५ वर्षीय चांद बाबू जब शौच को गया था। तभी गांव का ही चोर अबरार ने मिट्टी के तेल से नहला कर आग लगा दी थी। चांद बाबू की चीख पुकार पर गांव के ही लोग जिला अस्पताल पहुंचाया था। तभी चांद बाबू ने बताया था कि गांव के ही अबरार ने मिट्टी का तेल डालकर कर आग लगा दी है। इलाज से पूर्व ही नाबालिग चांद बाबू ने अन्तिम सांस ली थी। घटना की जानकारी तहरीर देकर कोतवाली प्रभारी को उसी दिन मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। तहरीर के आधार पर रामापुर पुलिस चौकी इंचार्ज नामजद आरोपी अबरार के परिवार को चौकी रामापुर ले गये थे। यह देख कर अबरार चौकी में हाजिर होकर परिवार को छुड़वा दिया था। पांच दिनों तक चौकी में रहकर जब दो बीघा जमीन नहीं बिक पाई और इसकी जानकारी चांद बाबू के परिजनों को हुई,तो उन्होंने पुलिस मुखिया सतेन्द्र कुमार के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। और बताया कि मेरे बेटे की हत्या होने के बाद से निरन्तर कोतवाल साहब से मिल रहा हूं । कोतवाल साहब कभी ईद का बहाना व मन्दिर का बहाना बताकर रिपोर्ट लिखने का बहाना बता रहे हैं। पूरे प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार ने रामापुर चौकी प्रभारी गौरव सिंह को निलंबित कर दिया और सर्विलांस प्रभारी सर्वेश पाल को रामापुर चौकी की कमान सौंपी है। चर्चा है कि अबरार हिस्ट्रीशीटर चोर है मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने चोर अबरार को पकड़ा था और २० हजार रूपए का सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दिया था तबसे अबरार के हौसले बुलंद थे।Sunday, August 9, 2020
कोतवाली सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार की खुली पोल, रामापुर चौकी प्रभारी हुए निलम्बित
Labels:
News
Location: India
Lakhimpur, Uttar Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके ल...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी । विगत 24 घंटे में ( सायं 5:00 बजे तक) लैब से कुल 454 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमे 16 पॉजिटिव एवं 438 न...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। जनपद की कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम श्रीनगर में बीती साँय एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी...
-
Public relations can and should make an important contribution in helping to form an organization’s ideas about what it is, what it should...
-
डीएम के निरीक्षण में डीसीओ ऑफिस साफ सफाई में मिला अव्वल, डीडी कृषि सहित नलकूप कार्यालय रहा फिसड्डी डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। बुधव...
-
नई दिल्ली । देशभर में पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए सवा...
-
Why You Need The Inverted Pyramid When You Write The Inverted Pyramid is the style of writing that journalists use when they write. ...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में विगत बुधवार को एक तीन वर्षीय बच्ची खेलते समय...
-
शराब के नशे में धुत मन्दबुद्धि भाई ने अपने सगे भाई को लकड़ी की पट्टी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। थ...
-
इमरान का पाकिस्तान कभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इमरान खान अब पाकिस्तान के सियासी कप्तान होंगे। वहां की सियासत में अब तक नवाज...

No comments:
Post a Comment
Please share your views