डॉक्टर अखलाक अहमद खान
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली के ग्राम सोहरिया में नाबालिग बिटिया से छेड़ छाड़ में अपराध धारा 354,7/8 पास्को व 223,224के अभियुक्त को ले जा रहे सिपाही राजकुमार जैसे ही बाइक में पेट्रोल भरवाने लगा , होमगार्ड को धक्का देकर दीवार फांदकर फरार हो गया। नवागत कप्तान के आते ही विजय ढुल को तोहफे में मिली मुलजिम की भागने की सूचना पर सिपाही राजकुमार को लाइन हाजिर करते हुए हीरालाल को पकड़ने के लिए पन्द्रह हजार रुपए इनाम की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे 22 घंटे भी नहीं बीते थे कि मितौली पुलिस ने हीरालाल को दोबारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment
Please share your views