Tuesday, September 29, 2020

गैंगस्टर जैसे गम्भीर कानून का प्रयोग कर पुलिस ने अपराधों पर पाया नियंत्रण


डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। विगत महीने पूरे जनपद में ताबड़तोड़ बलात्कारों,हत्याओं से सहमे पुलिस अधिकारियों ने बलात्कारियों, हत्यारों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे, अपराधियों पर सिकंजा कसने के लिए, गैंगस्टर जैसे गम्भीर कानून का प्रयोग कर के अपराधों पर नियंत्रण किया है। इस सिलसिले में कोतवाली व शहर लखीमपुर का मोहल्ला रामनगर निवासी रवि शुक्ल उर्फ गुड्डन शुक्ल जो २५ मुकदमों में वांछित था। के विरुद्ध सदर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए मकान को तोड़ कर तहस नहस करते हुए २५ लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। जबकि रवि शुक्ल उर्फ गुड्डन के विरुद्ध पिछले दो वर्षों से कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...