डॉक्टर अखलाक अहमद खान
लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों तक मदद के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी अपना हाथ बढ़ाया है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा लखनऊ उत्तर प्रदेश, डॉ हिमा बिंदु नाइक महा सचिव के निर्देशन में जिला रेडक्रॉस शाखा लखीमपुर खीरी को बाढ़ राहत सामग्री भेजी गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने राहत सामग्री से भरी एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर तहसील सदर, विकासखंड फूलबेहड़ के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरण हेतु रवाना किया।इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र शर्मा, डॉक्टर आर०पी० दीक्षित, रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आरती श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी रेडक्रॉस आजीवन सदस्य अनुराग सक्सेना, विजय यादव, मनोज श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, अभय नारायण प्रधान गूम, स्वयंसेवी बबिता सक्सेना, सुधाकर लाला, रजनी सिंह, पूजा श्रीवास्तव, मीनाक्षी यादव, अंशुमान श्रीवास्तव, प्रीती यादव, हर्यक सिंह, अशोक कुमार, राकेश आदि उपस्थित रहे l
खीरी की जिला कोऑर्डिनेटर रेडक्रॉस सुश्री आरती श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जॉर्ज बेक अनुसचिव रेडक्रॉस लखनऊ, प्राची भटनागर स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं डॉ रविन्द्र नाथ सचिव रेडक्रॉस खीरी के संयुक्त निर्देशन में में ब्लॉक फूलबेहड़ के 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को तारपोलीन,किचन सेट, मच्छर दानी, प्लास्टिक बकेट, जेंट्स धोती, कॉटन ब्लैंकेट साड़ी,एसोर्टेड क्लोथ्स, फेस मास्क आदि सामग्री वितरित की गयी।

No comments:
Post a Comment
Please share your views