Friday, September 18, 2020

भागी नाबालिक युवती अदालत को धता बताकर पुनः पहुंची प्रेमी के घर

युवती की मां की बेवफ़ाई  के कारण प्रेमी झूला फांसी पर

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। आशनाई में २२ वर्षीय प्रेमी को प्रेमिका की मां ने आत्म हत्या के लिए आम के पेड़ से लटकने पर मजबूर कर दिया । मामला थाना खीरी के ग्राम लोनियन पुरवा का है। जहां भनवापुर निवासिनी १७ वर्षीय युवती अपने लोनियन पुरवा निवासी प्रेमी  को लेकर चली गयी थी। जिसकी रिपोर्ट युवती के पिता  ने अपहरण की धारा ३६३,३६६ के तहत पंजीकृत करा दिया था । बताते हैं युवती ही अपने प्रेमी  को लेकर गयी थी। पिता द्वारा प्रेमी व उसके परिवार के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने से छुब्ध होकर ,युवती अपने प्रेमी के साथ घर लौट आई थी। युवती के घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के पश्चात मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज होने के बाद युवती को उसके माता पिता को सौंप दिया था। युवती के घर लौटते ही युवती ने माता पिता से झगड़ा कर दिया और ढेड़ किलो मीटर दूर प्रेमी  के घर चली गई। फिर क्या था मान ,मन्नतों, पंचायतों का दौर शुरू हो गया। पुलिस की मौजूदगी में मामला ८० हजार रुपए में तै हो गया। और पंचायत के समक्ष रुपयों का लेन-देन यह कहते हुए हो गया, कि लिखा पढ़ी बाद में होगी। पैसे पाते ही युवती की मां की नियत खराब हो गयी ,और लिखा पढ़ी करने हेतु टाल मटोल करने लगी। जबकि युवती प्रेमी  के घर ही रह रही‌ है। चर्चा है कि कल सांय प्रेमी अपनी ससुराल गया था,तब से घर नहीं लौटा था। जिसका शव आज प्रातः भनवापुर के ही निवासी मुरारी के खेत में लगे आम के पेड़ से फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने सोनकर के शव को पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...