Friday, September 11, 2020

आंख विधि से नर्सरी तैयार पौधों को खेत में लगाकर अधिक गन्ना उत्पाद किया जा सकता है : प्रबन्धक प्रदीप सालार


डाक्टर अखलाक अहमद खां

पलिया कलां/लखीमपुर। बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल ने किसानों के लिए कम खर्च कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए एकल आंख विधि से गन्ना बोने की सलाह दी है। मिल ने इसके लिए क्षेत्र के गॉव खैरह ना में किसान कर्मजीत सिंह मिन्टू के यहॉ शरदकालीन गन्ना बुबाई हेतु गन्ना प्रजाति  सीओ 0118 की एकल आंख विधि द्वारा नर्सरी तैयार करायी है। जिसे किसान देख सकते है और आवश्यकतानुसार अपने खेत में भी तैयार करा सकते है। इसमे चीनी मिल के अधिकारी मदद करेंगे। इस तरह लर्सरी में तैयार पौधों को खेत में लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है साथ ही बीज की लागत भी काफी कम की जा सकती है। चीनी मिल पलिया के वरिष्ठ प्रधान प्रबन्धक प्रदीप सालार ने किसानों को बताया कि इस प्रकार से नर्सरी में तैयार पौधो के 20-25 दिन बाद खेत में लाईन में पौधे से पौधे की एक फुट की दूरी पर लगाते है। लाईन से लाईन के बीच दूरी चार फिट से कम न रखें तभी गन्ने से अधिकतम उपज प्राप्त हो सकेगी। उन्होने किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अभी जो गन्ना खेतों में खड़ा है उसमें इस वर्ष लाल सडऩ रोग कुछ खेतो में दिखाई दे रहा है। इससे बचाव हेतु जिन खेतो में गन्ना बोया जाना है उसमें चार किलो ट्राईकोड्रमा प्रति एकड़ के लिए 200 किलो सड़ी गोबर की खाद मे मिला कर किसी छायादार स्थान पर 48 से 72 घन्टे के लिए फैला दे तथा खेत में बिखेर कर अन्तिम जुताई कर दें। गन्ना बीज के दो ऑख के टुकड़ों को 200 ग्राम थायोफि नेट मिथाइल को 100 लीटर पानी मे घोल बनाकर उसे ड्रम मे भरकर 50 डिग्री तापमान तक गर्म कर ले फिर उसमें 5-10 मिनट तक डुबोकर ही गन्ना बुवाइ्र्र करें। जिस खेत में रोग के लक्षण दिखाई दे उस खेत में पेड़ी फसल अथवा गन्ना बुवाई न करे। गन्ना बुवाई हेतु स्वस्थ गन्ना बीज का ही प्रयोग करें। किसान गन्ना प्रजाति को. 0118, 98014, व को.शा. 08272, 13235 की बुवाई करे। किसान गन्ना खेती मे फसलचक्र अवश्य अपनाये। शरदकालीन गन्ना खेती के साथ पीली सरसों, लाही, मटर, व आलू आदि जरूर बोएं इस से किसानो को अतिरिक्त आय होगी। गन्ना बुवाई के समय खेत पर महा प्रबन्धक (गन्ना) सुनील कुमार डीगरा, वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक अशोक चौधरी, व वरिष्ठ गन्ना अधिकारी असलम अली साथ मे किसान जसवन्त सिंह डायरेक्टर, मुखतार सिंह व नरेन्द्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...