Monday, September 21, 2020

जिले भर में सपाइयों ने सड़कों पर घूम घूम कर किया हल्ला बोल, सरकार विरोधी लगाये नारे


अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी । जिले में समाजवादी पार्टी के अनेक नेताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था व किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज  सपा आलाकमान के निर्देशन में हल्ला बोल  प्रदर्शन किया । तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुये सरकार विरोधी नारे लगाये। इस दौरान जिला मुख्यालय पर एमएलसी आनन्द भदौरिया, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा , जिलाध्यक्ष कय्यूम खान ,युवा जुझारू नेता विकास वर्मा उर्फ विक्की, अनुज मौर्या, आकाश मिश्र, सुनील वर्मा,अमन शर्मा, शास्वत मिश्र, रोहित शर्मा शशांक शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर की सड़कों पर घूम घूम कर जनता को बताया भाजपा सरकार की करनी व कथनी में काफी अन्तर है। इस दौरान कई जगह  कार्यकर्ताओं व पुलिस के मध्य झड़प भी हुई।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...