नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट पर आज उन्हें घेरते हुए कहा कि लगता है कि उन्हें अपराध बोध हो रहा है। गांधी ने एक ट्वीट किया, '' मोदी आपका ट्वीट रक्षात्मक है। आज आपको थोडा अपराध बोध हो रहा है? "कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें मोदी के साथ कई प्रमुख कारोबारियों और बैंक ऋण लेेकर देश छोडने वाले लोगों के फोटो लगाए गए हैं। इसके साथ मोदी के ट्वीट 'मैं भी चौकीदार' वाक्यांश भी दिखाया गया है। इससे पहले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट पर कहा, ''10 लाख का सूट पहन ठाठ-बाट करने वाला, बैंक भगौड़ों मोदी-मेहुल-माल्या का साथ निभाने वाला, सरकारी खकााने से खुद के प्रचार पर 5,200 करोड़ रुपये लुटाने वाला, जनता के पैसे से 84 विदेशी दौरों में सैर-सपाटे पर 2,010 करोड़ रुपये उड़ाने वाला, राफेल में 30,000 करोड़ रुपए की चोरी कराने वाला एक ही चौकीदार चोर है। "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के ''चौकीदार चोर है" के नारे के जवाब में कहा है कि भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लडने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है। लेकिन, मैं अकेला नहीं हूँ। हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, चौकीदार है। भारत की प्रगति के लिए परिश्रम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है-मैं भी चौकीदार।"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
Why You Need The Inverted Pyramid When You Write The Inverted Pyramid is the style of writing that journalists use when they write. ...
-
शराब के नशे में धुत मन्दबुद्धि भाई ने अपने सगे भाई को लकड़ी की पट्टी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। थ...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके ल...
-
डॉक्टर अखलाक अहमद खान लखीमपुर खीरी । विगत 24 घंटे में ( सायं 5:00 बजे तक) लैब से कुल 454 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमे 16 पॉजिटिव एवं 438 न...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। जनपद की कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम श्रीनगर में बीती साँय एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी...
-
Public relations can and should make an important contribution in helping to form an organization’s ideas about what it is, what it should...
-
नई दिल्ली । देशभर में पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए सवा...
-
इमरान का पाकिस्तान कभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इमरान खान अब पाकिस्तान के सियासी कप्तान होंगे। वहां की सियासत में अब तक नवाज...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य के लिए जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को ...
-
36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...

No comments:
Post a Comment
Please share your views