Monday, March 25, 2019

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के शिक्षक संगठन कूटा की नई कार्यकारिणी का गठन

  • डाॅ. डीके सिंह अध्यक्ष व डाॅ. वीके शुक्ला बने मंत्री

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के शिक्षक संगठन कूटा की नई कार्यकारिणी का गठन फुपुक्टा महामंत्री डाॅ. विवेक द्विवेदी के संरक्षकत्व में पीपीएन कालेज कानपुर में निर्वाचन द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें कूटा से सम्बद्ध 11 जनपदों के महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों ने मतदान किया।
  कूटा के इतिहास में यह पहला मौका था, जब इससे जुड़े महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिला। जिसमें शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर वोट किया और अपना नेतृत्व चुना। कूटा के इस चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जनपद लखीमपुर के लिए वनस्पति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. डीके सिंह को जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया, जबकि सीजीएन कालेज गोला गोकर्णनाथ के डाॅ. वीके शुक्ला निर्विरोध जिला मंत्री बने।
डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि कूटा कार्यकारिणी के नए अध्यक्ष डाॅ. बीडी पाण्डेय तथा महामंत्री डाॅ. अवधेश सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त  उपाध्यक्ष के तीन पदों, संयुक्त मंत्री के तीन पदों तथा सहमंत्री एवं कूटा कार्यकारिणी तथा फूफुक्टा प्रतिनिधि के पदों पर जोरदार टक्कर थी।
विभिन्न पदों पर चार महिला प्रत्याशी भी विजई हुईं। प्रत्येक जनपद से जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री भी बनाए गए, जो कूटा कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। रात 10 बजे तक चुनाव परिणाम आए। उसके बाद सभी ने पद की शपथ ली। कार्यक्रम की जानकारी वाईडीसी के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष व एसोशिएट प्रोफेसर डाॅ. डीके सिंह ने दी। 

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...