बिपिन मिश्र
लखीमपुर-खीरी। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिवस मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चन्द्रघण्टा की उपासना श्रद्धालुओं ने की। देवी मां के भक्तों ने सुबह की पहली किरण के साथ ही मां चन्द्रघण्टा की उपासना विधि विधान से की। शहर स्थित मां संकटा देवी, शीतला देवी, बंकटा देवी समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर देवी मां का गुणगान करते हुऐ मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। मां चन्द्रघण्टा असुरों के विनाश हेतु मां दुर्गा के तृतीय रूप में अवतरित होती है। जो भयंकर दैत्य सेनाओं का संहार करके देवताओं को उनका भाग दिलाती है। भक्तों को वांछित फल दिलाने वाली हैं। आप सम्पूर्ण जगत की पीड़ा का नाश करने वाली है। जिससे समस्त शात्रों का ज्ञान होता है, वह मेधा शक्ति आप ही हैं। दुर्गा भव सागर से उतारने वाली भी आप ही है। आपका मुख मंद मुस्कान से सुशोभित, निर्मल, पूर्ण चन्द्रमा के बिम्ब का अनुकरण करने वाला और उत्तम सुवर्ण की मनोहर कान्ति से कमनीय है, तो भी उसे देखकर महिषासुर को क्रोध हुआ और सहसा उसने उस पर प्रहार कर दिया, यह बड़े आश्चर्य की बात है कि जब देवी का वही मुख क्रोध से युक्त होने पर उदयकाल के चन्द्रमा की भांति लाल और तनी हुई भौहों के कारण विकराल हो उठा, तब उसे देखकर जो महिषासुर के प्राण तुरंत निकल गये, यह उससे भी बढ़कर आश्चर्य की बात है, क्योंकि क्रोध में भरे हुए यमराज को देखकर भला कौन जीवित रह सकता है। देवि! आप प्रसन्न हों। परमात्मस्वरूपा आपके प्रसन्न होने पर जगत् का अभ्युदय होता है और क्रोध में भर जाने पर आप तत्काल ही कितने कुलों का सर्वनाश कर डालती हैं, यह बात अभी अनुभव में आयी है, क्योंकि महिषासुर की यह विशाल सेना क्षण भर में आपके कोप से नष्ट हो गयी है। कहते है कि देवी चन्द्रघण्टा ने राक्षस समूहों का संहार करने के लिए जैसे ही धनुष की टंकार को धरा व गगन में गुजा दिया वैसे ही माँ के वाहन सिंह ने भी दहाड़ना आरम्भ कर दिया और माता फिर घण्टे के शब्द से उस ध्वनि को और बढ़ा दिया, जिससे धनुष की टंकार, सिंह की दहाड़ और घण्टे की ध्वनि से सम्पूर्ण दिशाएं गूँज उठी। उस भयंकर शब्द व अपने प्रताप से वह दैत्य समूहों का संहार कर विजय हुई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। थाना मितौली के ग्राम मनवापुर में खाना बनाने को लेकर हुवे विवाद में २२वरषिय देवी को पीट पीट कर मार डाला ...
-
Lucknow: अवध कम्बाइंड नाट्य एकेडमी के द्वारा आयोजित 2019-2020 Avadh सम्मान का कार्यक्रम आयोजित क़िया गाय जिसमें मुख्य अतिथि शराब बंदी सं...
-
खानपुर सीतापुर: विकास क्षेत्र रेउसा के मदरसा आजाद यूनिटी पब्लिक स्कूल धमधमपुर में मौलाना सिराज अहमद कमर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वाध...
-
जिला पंचायत सभागार में दिव्यांगजन सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन बिपिन मिश्र लखीमपुर-खीरी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में दि...
-
अमर कश्यप महमूदाबाद सीतापुर। लोकसभा सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने सिद्वार्थ सेवा केन्द्र पेट्रोल पम्प का फीता काट कर किया शुभारम्भ...
-
आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुईज़ सागरी आगरा। दरगाह हज़रत ख़्वाजा शैख़ सैय्यद फतिहउद्दीन बळखी अलमारूफ ताराशाह चिश...
-
फार्मेसिस्ट फेडरेशन के वैज्ञानिक वेबिनार में टीबी की दवाओं के बारे में विस्तृत चर्चा हुई 1 हफ्ते लगातार खांसी, रात को सोते समय पसीना, लगाता...
-
आरिफ मुकीम लखनऊ। पिछले दिनो दीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आनलाइन टैलेंट हंट परीक्षा हुई जिसका पुरस्कार वितरण आज रविवार को जे. सी.गेस्ट हाउस नि...
-
लखनऊ स्टोर के लॉन्च होने से लंदन स्थित जेन जेड ब्रांड डब्ल्यूके लाइफ का भारत में 16 स्टोर हो गए हैं। लखनऊ में पहले स्टोर के प्रति मिली जबरद...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां लखीमपुर खीरी। कोतवाली पलिया के ग्राम नगला में १९ वर्षीय प्रजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई प्रजीत का शव गल...

No comments:
Post a Comment
Please share your views